भारत, May 14, 2026

Employee Joins Meeting From The Farm (Image- AI)
Employee Joins Meeting From The Farm: इंटरनेट पर आए दिन कई तरह के पोस्ट वायरल होते रहते हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। एक महिला कर्मचारी ने खेत में अपनी मां के साथ घास काटते हुए ऑफिस की ऑनलाइन मीटिंग अटेंड की। जब उसके मैनेजर को इस बात का पता चला तो उसका रिएक्शन ऐसा था, जिसके बारे में जानकर इंटरनेट पर लोग हैरान रह गए और उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आज के समय में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर काफी आम हो गया है। इसी बीच रुतुजा नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपना एक अनोखा एक्सपीरियंस शेयर किया है। रुतुजा ने बताया कि, वह अपने घर पर थी और उसे अचानक ऑफिस की एक बहुत जरूरी मीटिंग में शामिल होना पड़ा। उस वक्त वह खेत में अपनी मां के साथ घास काटने का काम कर रही थी। ऐसे में काम की अहमियत को देखते हुए उसने खेत से ही मीटिंग जॉइन कर ली।
रुतुजा मन ही मन घबरा रही थी कि, अगर उसके बॉस को पता चलेगा कि वह खेत में काम कर रही है तो शायद वह गुस्सा होंगे या बुरा मानेंगे। लेकिन जब मैनेजर को इस पूरी स्थिति के बारे में पता चला तो उसने बड़े ही शांत स्वभाव से कहा कि तुम मुझे यह बात बता सकती थी। मैनेजर के इस छोटे से जवाब ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि एक बॉस इतना सपोर्टिव हो सकता है।
यह पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग मैनेजर की खूब तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि हर कॉर्पोरेट कंपनी में ऐसे ही समझदार और सपोर्ट करने वाले मैनेजर्स होने चाहिए जो अपने कर्मचारियों की परेशानी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझ सकें। लोग इस महिला की भी तारीफ कर रहे हैं जिसने अपनी मां की मदद करने के साथ-साथ ऑफिस का काम भी पूरी जिम्मेदारी से निभाया।
संबंधित विषय:
Published on: 14 May 2026 04:48 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।