भारत, May 22, 2026

Kheer In English ( Image- Freepik)
Kheer Name in English: भारत में कोई भी त्योहार या खुशी का मौका मीठे के बिना अधूरा माना जाता है, और मीठे में सबसे पहला नाम खीर का आता है। यह एक ऐसा पारंपरिक और प्राचीन भारतीय डिश है जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। दूध, चावल और मेवों से बनी खीर का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, जिस खीर को हम इतने शौक से खाते हैं उसे अंग्रेजी भाषा में क्या कहा जाता है? आइए जानते हैं खीर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां।
खीर को अंग्रेजी में राइस पुडिंग (Rice Pudding) कहा जाता है। पारंपरिक भारतीय खीर को दूध, चावल और चीनी के साथ धीमी आंच पर पकाकर गाढ़ा और मलाईदार बनाया जाता है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व में चावल और दूध से बनी ऐसी ही मिलती-जुलती मिठाइयों को राइस पुडिंग के नाम से जाना जाता है।
वहीं दक्षिण भारत में खीर को पायसम कहा जाता है। पायसम शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द पायस से हुई है। पायस का मतलब होता है दूध या दूध से बनी कोई डिश। अलग-अलग जगहों पर इसे खीर, पायसम या फिरनी जैसे कई नामों से जाना जाता है।
भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय स्वाद के अनुसार खीर बनाने के कई तरीके मौजूद हैं। इनमें चावल की खीर, सेवई की खीर, मखाने की खीर, साबूदाने की खीर और गाजर की खीर सबसे ज्यादा मशहूर हैं। खीर का सबसे मुख्य हिस्सा दूध होता है जो इसे एक मलाईदार और मुलायम रूप देता है। मिठास के लिए इसमें चीनी मिलाई जाती है। इसके अलावा इसके स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इसमें इलायची, केसर, बादाम, पिस्ता और किशमिश जैसे सूखे मेवे डाले जाते हैं। कई जगहों पर स्वाद और सेहत को ध्यान में रखते हुए चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है।
भारतीय संस्कृति में खीर का बहुत अधिक महत्व है। ईद, दिवाली, रक्षाबंधन और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों से लेकर मंदिरों में भगवान को भोग लगाने तक खीर बनाई जाती है। यह घर आए मेहमानों के स्वागत और परिवार की खास दावतों का एक अहम हिस्सा मानी जाती है।
संबंधित विषय:
Updated on: 22 May 2026 03:18 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।