Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Top NIT Colleges: जेईई मेन रिजल्ट में 99 पर्सेंटाइल में हैं? इन टॉप के एनआईटी में लें दाखिला, यहां देखें

JEE Main Result For Top NIT Colleges: जेईई मेन 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जैसे कि कितने स्कोर पर किसी कॉलेज में दाखिला मिलेगा, कौन सा ब्रांच मिलेगा। आइए, ऐसे सभी सवालों के जवाब यहां जानते हैं।

2 min read
Top NIT Colleges

JEE Main Result For Top NIT Colleges: जेईई मेन के पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुल 14 कैंडिडेट्स ने जेईई मेन परीक्षा सत्र 1 में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में कई तरह के सवाल हैं, जैसे कि कितने स्कोर पर किसी कॉलेज में दाखिला मिलेगा, कौन सा ब्रांच मिलेगा। आइए, ऐसे सभी सवालों के जवाब यहां जानते हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार बीएड के लिए जल्द शुरू होगा आवेदन, 35,000 से अधिक सीटों के लिए देखें योग्यता व अन्य डिटेल्स

99 पर्सेंटाइल पर किन एनआईटी में लें दाखिला (Top NIT Colleges)

जेईई मेन ने सत्र 1 की परीक्षा का परिणाम जारी किया है। अभी सत्र 2 की परीक्षा बाकी है। दोनों सत्रों को मिलाकर उम्दा प्रदर्शन करने वाले 2.5 लाख कैंडिडेट्स को जेईई एडवांस के लिए चुना जाएगा। वहीं ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें 99 पर्सेंटाइल से अधिक है, उन्हें देश के शीर्ष NIT संस्थान जैसे कि तिरछी, वारंगल, सूरतकल, इलाहाबाद, राउरकेला, कालीकट व जयपुर, कुरुक्षेत्र जैसे एनआईटी और ट्रिपल आईटी इलाहाबाद में कोर ब्रांचे में दाखिल मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी हो रहा है एग्जाम स्ट्रेस? आजमाएं दीपिका के ये टिप्स | Exam Tips

पटना आईआईटी में भी ले सकते हैं दाखिला

वहीं ऐसे छात्र जिन्होंने 99 से 98 पर्सेंटाइल हासिल किया है वे टॉप 10 NIT में दाखिला लेने के अलावा टॉप 10-20 NIT एवं ट्रिपल आईटी जबलपुर, ग्वालियर, गुवाहाटी, कोटा, लखनऊ के कोर ब्रांच में भी दाखिला ले सकते हैं। इन NIT में भोपाल, सूरत, नागपुर, जालंधर, दिल्ली, हमीरपुर, दुर्गापुर शामिल है। 98- 96 पर्सेंटाइल स्कोर होने पर टॉप 20 NIT की कोर ब्रांच के अलावा अन्य ब्रांच एवं अन्य NIT जैसे कि पटना, रायपुर, उत्तराखंड एनआईटी एवं बिट्स मिसरा, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में प्रवेश मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha 2025: “किताबी कीड़ा न बनें”, PM Modi ने दिए छात्रों को ये टिप्स, लड्डू भी खिलाए