4 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

SSC Stenographer City Intimation Slip 2025: सीधे इस लिंक से डाउनलोड करें स्टेनोग्राफर ग्रेड C,D परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप

SSC Stenographer परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,590 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 230 पद ग्रेड ‘C’ और 1,360 पद ग्रेड ‘D’ के शामिल हैं।

भारत

Anurag Animesh

Aug 04, 2025

SSC Stenographer City Intimation Slip 2025
SSC Stenographer City Intimation Slip 2025(Image-Freepik)

Staff Selection Commission, SSC Stenographer परीक्षा को लेकर अहम अपडेट सामने आ गया है। आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर डाउनलोड किया जा सकता है। सिटी इंटिमेशन स्लिप के बाद अब एडमिट कार्ड भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट और जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।

SSC Stenographer City Intimation Slip 2025: ऐसे कर पाएंगे सिटी स्लिप डाउनलोड


सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination 2025 – City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक
करें।
उसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।
वेबसाइट के डैशबोर्ड में “City Intimation Slip” सेक्शन पर जाएं।
“Download City Intimation Slip” बटन पर क्लिक करें।
उसके बाद सिटी स्लिप आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
इसे सेव और डाउनलोड कर लें।

SSC Stenographer Exam 2025: कब होगी SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा?


SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,590 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 230 पद ग्रेड ‘C’ और 1,360 पद ग्रेड ‘D’ के शामिल हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएगी। इस परीक्षा के लिए कुछ उम्मीदवारों ने यह मांग रखी थी कि उनके लिए स्क्राइब (लिपिक) हो, उन उम्मीदवारों को अपना स्क्राइब 2 अगस्त 2025 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करवाना था। यह निर्देश दिया जा चुका है कि पहले से रजिस्टर्ड स्क्राइब को ही परीक्षा केंद्र में एंट्री की परमिशन दी जाएगी।