29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 20, 2026

रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा के सीधे होगा चयन!

Railway Apprentice Recruitment 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) नागपुर ने 10वीं पास युवाओं के लिए अपरेंटिस के 1079 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती निकाली है। खास बात ये है कि, इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा।

Railway Apprentice Recruitment 2026 for 1079 posts

Railway Recruitment 2026 (Image- Freepik)

Railway Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार मौका है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) नागपुर डिवीजन ने 10वीं पास युवाओं के लिए अपरेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1079 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

आवेदन की जरूरी तारीखें

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 मई, 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जून, 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार नेशनल अपरेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) के आधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

एलिजिबिलिटी और एज लिमिट

  • एलिजिबिलिटी: आवेदन करने वाले युवाओं का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी (NCVT) या एससीवीटी (SCVT) से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। ध्यान रहे कि इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • एज लिमिट: कैंडिडेट्स की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। इसमें ओबीसी वर्ग को 3 साल एससी एसटी को 5 साल और दिव्यांग या पूर्व सैनिकों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026: इस लिंक से करें अप्लाई

बिना परीक्षा होगा सीधा चयन

इस भर्ती की सबसे खास और अच्छी बात यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन सीधे तौर पर मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा और आईटीआई में मिले नंबरों के औसत के आधार पर बनेगी। अगर किन्हीं दो कैंडिडेट्स के नंबर एक-समान होते हैं तो ज्यादा उम्र वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

चुने गए उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग पर रखा जाएगा। इस एक साल के दौरान उन्हें केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, हर महीने एक तय स्टाइपेंड (सैलरी) दिया जाएगा। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को नागपुर डिवीजन या मोतीबाग वर्कशॉप में से किसी एक ऑप्शन को चुनना होगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि, वे किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in को समय-समय पर चेक करते रहें। 

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें