29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 21, 2026

गर्मी और लू के कारण कई राज्यों में स्कूल बंद! यूपी, राजस्थान से दिल्ली तक जानिए कहां कब तक रहेंगी छुट्टियां

School Summer Vacation 2026: चिलचिलाती गर्मी और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई राज्यों की सरकारों ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यूपी राजस्थान और दिल्ली में कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल जानने के लिए पूरी लिस्ट चेक करें।

School Summer Vacation 2026

School Summer Vacation 2026 (Image- AI)

School Holidays 2026: पूरे देश में इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं या पहले से चल रही छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है। मौसम विभाग की ओर से उत्तर मध्य और पूर्वी भारत में जारी भीषण लू की चेतावनी के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन

तेज धूप और गर्मी को देखते हुए विभिन्न राज्यों के शिक्षा विभागों ने स्कूलों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों से कहा गया है कि, वे बच्चों को धूप में खेलने या किसी भी आउटडोर एक्टिविटी से बचाएं। इसके अलावा स्कूलों में पीने के पानी की पूरी व्यवस्था रखने और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय करने को कहा गया है। कई जिलों में छुट्टियां शुरू होने से पहले ही स्कूलों का समय बदलकर सुबह जल्दी का कर दिया गया है।

जानिए आपके राज्य में कब तक बंद रहेंगे स्कूल

यहां देखें समर वेकेशन की पूरी लिस्ट और जानिए आपके राज्यों में कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद।

  • तेलंगाना और आंध्र प्रदेश: दक्षिण भारत के इन दोनों राज्यों में भी 24 अप्रैल से 11 जून, 2026 तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
  • राजस्थान: प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 17 मई से 20 जून, 2026 तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान किया है।
  • उत्तर प्रदेश: यूपी के स्कूलों में 20 मई से 15 जून, 2026 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। नोएडा और गाजियाबाद जैसे जिलों में छुट्टियां शुरू होने तक स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय किया गया है।
  • दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गर्मी के कारण 11 मई से 1 जुलाई, 2026 तक स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।
  • पंजाब: राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार पंजाब के स्कूलों में 25 मई, 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। लंबे ब्रेक के बाद 1 जुलाई से स्कूल दोबारा खुलेंगे।
  • हरियाणा: हरियाणा सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए 1 जून से 30 जून 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
  • पश्चिम बंगाल: राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने लू के हालात को देखते हुए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से 31 मई 2026 तक छुट्टियां घोषित की हैं। यहां 1 जून से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।
  • बिहार: बिहार के सभी स्कूलों में 1 जून से 20 जून, 2026 तक समर वेकेशन रहेगा।
  • छत्तीसगढ़: इस साल छत्तीसगढ़ के स्कूलों में सबसे लंबी छुट्टियां देखने को मिल रही हैं। यहां स्कूल 20 अप्रैल से 15 जून, 2026 तक बंद रहेंगे।
  • ओडिशा: गर्मी के प्रभाव को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 27 अप्रैल, 2026 से ही स्कूलों में छुट्टियां कर दी थीं जो, 17 जून तक जारी रहेंगी।

हालांकि, गर्मी की छुट्टी का अंतिम फैसला राज्य सरकार की ओर से किया जाता है। उपरोक्त दी गई सूचना सिर्फ जानकारी के लिए है। छुट्टी के बारे में आधिकारिक जानकारी अपने विभाग से लें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें