29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, May 18, 2026

Rajasthan High Court Result जारी, सीधे इस लिंक से चेक करें अपना परिणाम और कट-ऑफ, जान लें आगे का प्रोसेस

Rajasthan High Court Driver Result 2026: Rajasthan High Court Result: राजस्थान हाईकोर्ट ने ड्राइवर और चौफर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानिए किस कैटेगरी की कितनी रही कट ऑफ और किन गलतियों की वजह से रिजेक्ट हुई छात्रों की OMR शीट।

Rajasthan High Court Result 2026

Rajasthan HC Cut-Off And Result (Image- AI)

Rajasthan High Court Result: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। राजस्थान हाईकोर्ट ने ड्राइवर और चौफर (वाहन चालक) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन हजारों उम्मीदवारों ने पिछले महीने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वे अब राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।

रविवार को घोषित हुआ रिजल्ट

जानकारी के अनुसार, राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने रविवार 17 मई, 2026 को आधिकारिक तौर पर यह परिणाम जारी किया है। इस रिजल्ट के जारी होने के साथ ही उन तमाम युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है जो पिछले महीने आयोजित हुए स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल हुए थे। अब सफल उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

जानिए कैटेगरी वाइज कितनी रही कट-ऑफ

लिखित परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट) के रिजल्ट के साथ ही हाईकोर्ट ने टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग कट-ऑफ भी जारी की है।

जिला न्यायालयों में ड्राइवर पद के लिए कट-ऑफ (नॉन टीएसपी क्षेत्र):

  • अनारक्षित वर्ग (General): 78 अंक
  • ओबीसी और एमबीसी (OBC MBC NCL): 77 अंक
  • अनुसूचित जाति (SC): 75 अंक
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 72 अंक

वहीं अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी एरिया) में प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा के लिए अनारक्षित वर्ग की कट ऑफ 52 अंक और डूंगरपुर के लिए 55 अंक गई है।

हाईकोर्ट में चौफर पद के लिए कट-ऑफ:

  • अनारक्षित पुरुष (UR Male): 76 अंक
  • अनारक्षित महिला (UR Female): 49 अंक
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 73 अंक
  • एससी पुरुष (SC Male): 69 अंक

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. यहां आपको ड्राइवर और चौफर भर्ती परीक्षा रिजल्ट 2026 का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  4. अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
  5. आप इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए इस फाइल को डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।

इनकी ओएमआर शीट नहीं हुई चेक

हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिस में एक बहुत अहम जानकारी भी दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट भरते समय एक से ज्यादा गोले भरे थे, गोले भरने में गलती की थी या व्हाइटनर का इस्तेमाल किया था उनकी कॉपियां रिजेक्ट कर दी गई हैं यानी, उनकी कॉपियों का मूल्यांकन नहीं किया गया है।

क्या है आगे का प्रोसेस?

जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट) में पास हुए हैं उन्हें अब अगले चरण यानी ड्राइविंग स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को जल्द ही जॉब टेस्ट (ड्राइविंग टेस्ट) और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। हाईकोर्ट प्रशासन ने साफ किया है कि अगले चरण का पूरा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें