Railway Vacancy: रेलवे से जुड़कर काम करने वाले युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। ईस्टर्न रेलवे ने विभिन्न ट्रेडों में 3000 से अधिक अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2025 तय किया गया है।
डिवीजन/वर्कशॉप | पदों की संख्या |
---|---|
हावड़ा डिवीजन | 659 |
लिलूयाह वर्कशॉप | 612 |
सेलदा डिवीजन | 440 |
कांचारपाड़ा वर्कशॉप | 187 |
मालदा डिवीजन | 138 |
आसनसोल डिवीजन | 412 |
जमालपुर वर्कशॉप | 667 |
कुल पद | 3115 |
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक तय किया गया है। संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाणपत्र होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 तक)
न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी:
ओबीसी: 3 वर्ष
एससी/एसटी: 5 वर्ष
दिव्यांग: 10 वर्ष
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत पर आधारित होगी। चयनित उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। ट्रेनिंग पीरियड के दौरान स्टाइपेंड अप्रेंटिस अधिनियम के तहत दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rrcer.org पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर "Apprentice Recruitment 2024" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
आवेदन फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Published on:
01 Aug 2025 11:04 pm