Priyanka Gandhi Vs Rahul Gandhi Education: भारतीय राजनीति में गांधी परिवार हमेशा चर्चा में रहा है। मौजूदा समय में इस परिवार के दो प्रमुख चेहरे प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी न केवल राजनीति में बल्कि अपने एजुकेशनल बैकग्राउंड के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि इन दोनों राजनीतिज्ञों का बचपन और शिक्षा एक माहौल में शुरू हुई लेकिन सुरक्षा कारणों और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उनकी पढ़ाई के सफर में काफी अंतर देखने को मिलता है।
चलिए जानते हैं दोनों लोगों की शिक्षा यात्रा, स्कूल से लेकर कॉलेज और पोस्टग्रेजुएशन तक के सफर के बारे में और कौन ज्यादा पढ़ा लिखा है।
शुरुआती पढ़ाई: प्रियंका गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत देहरादून के Welham Girls’ School से शुरू की थी, आपको बता दें यह एक प्रतिष्ठित गर्ल्स स्कूल है जो अनुशासन और पढ़ाई के लिए जाना जाता है। 1984 में दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें दिल्ली लाया गया जहां उन्होंने Convent of Jesus and Mary School में पढ़ाई जारी रखी।
1991 में पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा को लेकर खतरा और बढ़ गया। इसके बाद प्रियंका और उनके भाई राहुल को घर पर ही पढ़ाना शुरू किया गया। कई विषयों के लिए अलग-अलग ट्यूटर्स बुलाए गए ताकि उनका सिलेबस सामान्य स्कूलों के बराबर रहे।
प्रियंका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के Jesus and Mary College से साइकोलॉजी (Psychology) में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने Buddhist Studies में मास्टर डिग्री हासिल किया, जिसे उन्होंने 2010 में डिस्टेंस लर्निंग और ऑन-कैंपस क्लासेस के जरिए पूरा किया।
स्कूलिंग की शुरुआत: राहुल गांधी ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के St. Columba’s School से शुरू की थी। इसके बाद उन्हें देहरादून के The Doon School में एडमिशन मिला जो देश के सबसे प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में से एक है और जहां उनके पिता राजीव गांधी भी पढ़ चुके थे।
सुरक्षा खतरे के कारण राहुल को भी जल्द ही होम स्कूलिंग में डाल दिया गया। बारहवीं के बाद उन्होंने दिल्ली के St. Stephen’s College में दाखिला लिया जहां वे खेल कोटे से चुने गए थे क्योंकि वे राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ी थे।
पहले साल के बाद राहुल गांधी को Harvard University भेज दिया गया लेकिन 1991 में पिता की हत्या के बाद उन्हें सुरक्षा कारणों से अमेरिका के Rollins College, Florida ट्रांसफर कर दिया गया। यहां उन्होंने 1994 में Bachelor of Arts की डिग्री ली और इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए राउल विंसी (Raul Vinci) नाम इस्तेमाल किया था।
ग्रेजुएशन के बाद राहुल गांधी ने ब्रिटेन के Trinity College, Cambridge University से M.Phil. in Development Studies पूरा किया। 1995 में उन्होंने यह डिग्री हासिल की थी।
नाम | स्कूलिंग | स्नातक (UG) | स्नातकोत्तर (PG) |
---|---|---|---|
प्रियंका गांधी | Welham Girls’ School, Convent of Jesus and Mary, होम स्कूलिंग | BA Psychology-Jesus and Mary College (DU) | MA Buddhist Studies-2010 |
राहुल गांधी | St. Columba’s School, The Doon School, होम स्कूलिंग | BA-Rollins College, Florida (Harvard से शुरुआत) | M.Phil. Development Studies-Cambridge |
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों ने ही उच्च शिक्षा हासिल की है लेकिन पढ़ाई का तरीका, माहौल और स्थान अलग रहे। प्रियंका की शिक्षा ज्यादातर भारत में हुई जबकि राहुल गांधी का कॉलेज और पोस्टग्रेजुएशन विदेश में पूरा हुआ। दोनों की शैक्षिक पृष्ठभूमि ने उनके राजनीतिक दृष्टिकोण और काम करने के तरीके को भी काफी हद तक प्रभावित किया है।
Published on:
11 Aug 2025 04:31 pm