15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Police Jobs 2026: पुलिस विभाग में कई पदों पर निकली भर्ती, जान लें जरुरी योग्यता और आयु सीमा

Police Vacancy: आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार लगभग 25 से 30 वर्ष तक है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 15, 2026

Police Jobs 2026

Police Jobs 2026(AI Image-Grok)

Police Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। गोवा में पुलिस विभाग के अंतर्गत ग्रुप-सी श्रेणी के सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में गोवा राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने कुल 722 रिक्तियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। इन पदों में सबसे अधिक संख्या पुलिस कांस्टेबल की है। इसके अलावा लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), स्टेनो-टाइपिस्ट और अन्य सहायक प्रशासनिक पद भी शामिल किए गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 20 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 तय की गई है।

Goa Police Vacancy: कौन कर सकता है आवेदन?


कांस्टेबल पद के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं क्लर्क और स्टेनो जैसे पदों के लिए ग्रेजुएशन डिग्री के साथ टाइपिंग या स्टेनोग्राफी का ज्ञान मांगा जा सकता है। हर पद की शैक्षणिक योग्यता अलग तय की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले डिटेल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

Police Bharti 2026: भाषा और आयु सीमा

गोवा में सरकारी नौकरी के लिए कोंकणी भाषा का ज्ञान अनिवार्य रखा गया है। मराठी जानने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार लगभग 25 से 30 वर्ष तक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी।

Police Jobs 2026: कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?


पुलिस कांस्टेबल पद के लिए चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) आयोजित किया जाएगा। इसमें लंबाई, छाती की माप और दौड़ जैसी शारीरिक क्षमताओं की जांच की जाएगी। जो अभ्यर्थी इसमें सफल होंगे, उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। अंतिम चरण में डाक्यूमेंट्स की जांच और मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा।