8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchayat Sachiv Bharti: युवाओं के पास पंचायत सचिव बनने का मौका, बस होनी चाहिए ये योग्यता, 70000 सैलरी

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jan 24, 2026

Panchayat Sachiv Bharti

Panchayat Sachiv Bharti(AI Image-ChatGpt)

Panchayat Sachiv Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बढ़िया अवसर सामने आया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने पंचायत सचिव के 3532 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ये भर्तियां पंचायती राज विभाग के अंतर्गत की जाएंगी और इसके लिए द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी। पहले इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 तय थी, लेकिन अब आयोग ने उम्मीदवारों को राहत देते हुए इसे बढ़ाकर 29 जनवरी 2026 कर दिया है। वहीं, जो अभ्यर्थी फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं, उनके लिए 31 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है।

Panchayat Sachiv Bharti: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पंचायत सचिव पद के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं की परीक्षा पास की हो। इसके अलावा कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का सामान्य ज्ञान होना भी जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष से कम तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। बिहार के बीसी और ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ-साथ महिलाओं को अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट दी जाएगी। वहीं, एससी और एसटी वर्ग को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट का लाभ मिलेगा।

Panchayat Sachiv Salary: इतनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी और अंत में स्किल टेस्ट के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी। आयोग ने यह भी साफ किया है कि अगर आवेदनों की संख्या 40 हजार से ज्यादा होती है, तो प्रारंभिक परीक्षा कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर परीक्षा एक से अधिक चरणों में भी हो सकती है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है।