NEET PG Admit Card: National Board of Examination of Medical Science यानी NBEMS ने NEET PG 2025 Admit Card जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से MDS और अन्य पीजी मेडिकल कोर्सों में एडमिशन ले सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Public Notice सेक्शन में Admit Card for NEET-PG 2025 candidates-regarding पर क्लिक करें।
इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आपको दिखाई देगा।
अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लें।
आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड सामने दिख जाएगा। डाउनलोड करऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
NEET PG 2025 Admit Card
NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त, 2025 को देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। किसी प्रकार की इमरजेंसी या जरुरत पड़ने पर परीक्षार्थी NBEMS की हेल्पलाइन ,नंबर पर +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा पैटर्न की बात करें तो NEET PG Exam में 200 MCQ सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें से अभ्यर्थियों को सही ऑप्शन चुनना होगा।
NEET PG Admit Card में परीक्षा के लिए जरुरी जानकारी और गाइडलाइन दिया रहेगा। परीक्षा केंद्र के लिए भी जरुरी निर्देश एडमिट कार्ड पर दिए होंगे। जबकि परीक्षा सेंटर, परीक्षा टाइमिंग, परीक्षा का समय और तारीख, रिपोर्टिंग टाइम ये सभ भी एडमिट कार्ड पर लिखे हुए होंगे।
Published on:
31 Jul 2025 11:34 am