10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Largest City Of India: ये है भारत का सबसे बड़ा शहर, दिखती है अंग्रेज और मुगल काल की झलक

भारत का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र करीब 1,483 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां पुराने किले, नई कॉलोनियां, सरकारी इमारतें, शहरी गांव और आधुनिक बाजार सब हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jan 12, 2026

Largest City Of India

Largest City Of India(Image-Freepik)

Largest City Of India: भारत की आबादी लगभग डेढ़ अरब है। देश में कई छोटे-बड़े शहर हैं। सभी शहरों की अपनी एक अलग पहचान है। कोई मुंबई की रफ्तार का कायल है, तो किसी को कोलकाता का संगीत और खान-पान पसंद है। बेंगलुरु आज की टेक दुनिया का चेहरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है या उस शहर का क्षेत्रफल कितना है?

Largest City Of India: दिखती है अंग्रेज और मुगल काल की झलक


दिल्ली भारत का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है, जो करीब 1,483 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां पुराने किले, नई कॉलोनियां, सरकारी इमारतें, शहरी गांव और आधुनिक बाजार सब हैं। जो भी पहली बार दिल्ली आता है, वह अक्सर घबरा जाता है। सड़कों पर दौड़ता ट्रैफिक, हर तरफ भीड़, हॉर्न की आवाजें और अलग-अलग तरह की खुशबू और गंध सब कुछ एक साथ सामने आता है। दिल्ली की खास बात यह है कि यह एक नहीं, कई शहरों का मेल है। ऐसा लगता है जैसे अलग-अलग दौर एक-दूसरे के ऊपर रख दिए गए हों। कहीं मुगल काल की इमारतें हैं, तो कहीं अंग्रेजों के जमाने की चौड़ी सड़कें। और इनके बीच आज की तेज रफ्तार जिंदगी अपनी जगह बना चुकी है।

Largest City Of India: हजारों साल का है इतिहास


इतिहास की बात करें तो दिल्ली दुनिया के उन गिने-चुने शहरों में है, जहां हजारों साल से लगातार जीवन चलता आ रहा है। यहां हिंदू राजाओं ने शासन किया, सुल्तानों ने सत्ता संभाली, मुगल बादशाहों ने अपनी छाप छोड़ी और फिर अंग्रेजों ने इसे नए सिरे से गढ़ा। हर दौर ने दिल्ली को बदला, लेकिन मिटा नहीं पाया। पुराने मोहल्ले, स्मारक और परंपराएं आज भी सांस ले रही हैं।