10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jobs 2026: बिना परीक्षा सरकारी बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी भी मिलेगी बढ़िया

Bank Jobs: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीए (मार्केटिंग या फाइनेंस) की डिग्री के साथ कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jan 11, 2026

20250329

Bank Jobs 2026(Image-Freepik)

Indbank Vacancy 2026: बिना परीक्षा के बैंक में नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है। इंडियन बैंक की सहायक कंपनी इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड (IBMBS Ltd) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत रिलेशनशिप मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट, सेक्रेटेरिएट ऑफिसर (बैक ऑफिस के लिए ट्रेनी) और डीलर (स्टॉक ब्रॉकिंग टर्मिनल्स) के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट indbankonline.com से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है और भरा हुआ फॉर्म बैंक को भेजना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को अपना आवेदन 25 जनवरी 2026 तक बैंक को भेजना होगा।

Indbank recruitment 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती


कुल पदों की बात करें तो रिलेशनशिप मैनेजर के कुल 10 पद उपलब्ध हैं, जिनके लिए सालाना सैलरी लगभग 4 से 5 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट का एक पद है, जिसमें 5 से 8 लाख रुपये प्रति वर्ष तक का पैकेज मिल सकता है। सेक्रेटेरिएट ऑफिसर (ट्रेनी) के लिए एक पद रखा गया है, जिसमें करीब 3.50 लाख रुपये सालाना वेतन मिलेगा। वहीं डीलर के 8 पद हैं, जिनकी अनुमानित सैलरी 4.20 लाख रुपये प्रति वर्ष है।

Jobs 2026: ये होनी चाहिए योग्यता


शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीए (मार्केटिंग या फाइनेंस) की डिग्री के साथ कम से कम दो वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग अहमदाबाद, बैंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में की जा सकती है। डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट पद के लिए कंप्यूटर साइंस या विजुअल कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी और संबंधित क्षेत्र में चार से पांच साल का अनुभव आवश्यक है। यह पद चेन्नई के लिए है। सेक्रेटेरिएट ऑफिसर के लिए ग्रेजुएशन के साथ कम से कम एक साल का अनुभव मांगा गया है। वहीं डीलर पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ NISM क्वालिफिकेशन और न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव जरूरी है।

Indbank Vacancy Age Limit: जान लें जरुरी आयु सीमा


आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह इंटरव्यू के माध्यम से होगी और किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

Indbank Vacancy 2026: ऐसे कर पाएंगे आवेदन


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सभी आवश्यक जानकारियां फॉर्म में साफ-साफ हाथ से भरनी होंगी। पूरा किया गया आवेदन पत्र कूरियर या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से बैंक के पते पर भेजना होगा। आवेदन भेजने का पता है: हेड एडमिनिस्ट्रेशन, नंबर 480, पहली मंजिल, खिवराज कॉम्प्लेक्स I, अन्ना सलाई, नंदनम, चेन्नई–600035। इसके साथ ही भरे हुए आवेदन फॉर्म की स्कैन की गई कॉपी recruitment@indbankonline.com ईमेल आईडी पर भेजना भी अनिवार्य है।