3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jobs 2026: 10वीं पास और ITI युवाओं के लिए बढ़िया मौका, YIL में 3979 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

अगर आप नॉन-ITI ट्रेड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं ITI ट्रेड के लिए 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 03, 2026

Jobs 2026

Jobs 2026

YIL Vacancy 2026: अगर आप 10वीं पास हैं या फिर ITI कर चुके हैं और किसी अच्छे मौके की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। Yantra India Limited (YIL) ने साल 2026 के लिए अपरेंटिस पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में ITI और नॉन-ITI, दोनों तरह के उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है। YIL की इस अपरेंटिस भर्ती के तहत कुल 3979 पद भरे जाएंगे। इन पदों को दो कैटेगरी में बांटा गया है। ITI ट्रेड के लिए 2843 पद रखे गए हैं, यानी जिन युवाओं ने किसी ट्रेड में ITI की है, उनके लिए अच्छे मौके हैं। वहीं नॉन-ITI ट्रेड के 1136 पद ऐसे उम्मीदवारों के लिए हैं, जो सिर्फ 10वीं पास हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 मार्च 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। समय रहते आवेदन करना जरूरी है, क्योंकि आखिरी दिनों में साइट पर लोड बढ़ने की समस्या अक्सर देखने को मिलती है।

Jobs 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा


अगर आप नॉन-ITI ट्रेड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं ITI ट्रेड के लिए 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। वहीं उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 14 साल और अधिकतम उम्र 35 साल तय की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी।

Jobs 2026: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन


इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। पहले अंकों के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग होगी, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और उसके बाद मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।

YIL Vacancy 2026: ऐसे कर पाएंगे आवेदन


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को YIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपरेंटिस भर्ती 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके फॉर्म भरना है, जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने हैं और फीस जमा करनी है। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट संभालकर रखना बेहतर रहेगा।

Story Loader