Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

IIT vs NIT vs IIIT: B.Tech के लिए कौन कितना बेहतर? जानें कितनी है फीस

IIT vs NIT vs IIIT Difference: आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी तीनों में क्या अंतर होता है, साथ ही यहां पढ़ने के लिए कितनी फीस लगती है। आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

भारत

Anamika Mishra

Sep 07, 2025

IIT vs NIT vs IIIT comparison, Best engineering colleges in India for BTech, BTech fees in IIT NIT IIIT, IIT vs NIT vs IIIT which is better, IIT vs NIT vs IIIT fee structure,
IIT vs NIT vs IIIT (Image Source: Chatgpt)

IIT vs NIT vs IIIT Comparison: भारत में हर साल लाखों स्टूडेंट इंजीनियरिंग करने का सपना देखते हैं। इसके लिए छात्र जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी होता है स्टूडेंट्स के लिए सही कॉलेज का चुनाव। टॉप कॉलेज की बात करें तो आईआईटी भारत का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है। इसके बाद NIT, IIIT और कई प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों का नंबर आता है। आज हम आपको दिल्ली के IIT, NIT और IIIT के बीच अंतर बताएंगे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Delhi)

यह एक विश्व-स्तरीय संस्थान है, जिसमें तकनीकी विषयों में कई अवसर मिलते हैं। इसी के साथ IIT की ब्रांड वैल्यू और प्रतिष्ठा सबसे ज्यादा है। फीस की बात करें तो, IIT की फीस सबसे अधिक होती है। इसमें इंजीनियरिंग, साइंस, टेक्नोलॉजी आदि कोर्स पढ़ाए जाते हैं।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT Delhi)

NIT तकनीकी शिक्षा के साथ, कई तरह के इंजीनियरिंग कोर्स प्रदान करता है। इसकी ब्रांड वैल्यू और प्रतिष्ठा IIT की तुलना में कम हो सकती है, लेकिन यह एक मजबूत ऑप्शन है। इसमें इंजीनियरिंग से जुड़ें कई कोर्स पढ़ाए जाते हैं। इसके साथ ही NIT की फीस IIT की तुलना में कम होती है।

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT Delhi)

यह विशेष रूप से सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और कंप्यूटर साइंस (CS) पर केंद्रित है। हालांकि, IIT की तुलना में IIIT की ब्रांडिंग और रैंकिंग कम है। IIIT की फीस NIT से ज्यादा और IIT से कम होती है। ये संस्थान मुख्य रूप से आईटी और कंप्यूटर साइंस से जुड़े विषयों पर केंद्रित है।

फीस में कितना अंतर? (Fee Comparison)

संस्थानकुल 4‑साल का अनुमानित खर्च
IIT दिल्ली₹ 8–9 लाख (₹ 8 लाख से थोड़ा ऊपर)
NIT दिल्ली₹ 6.4–7.4 लाख (वित्तीय स्थिति अनुसार)
IIIT दिल्ली₹ 19–24 लाख (सबसे महँगा)