Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IBPS Clerk Notification 2025: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में सीटों का हुआ इजाफा, इस राज्य के लिए सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

IBPS Clerk भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 4 और 5 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों को इसके परिणाम का इंतजार है। परिणाम जारी होने के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Oct 30, 2025

IBPS Clerk Notification 2025

IBPS Clerk Notification 2025(Image-Freepik)

IBPS Clerk Vacancy 2025 में उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस साल क्लर्क पदों की संख्या में बंपर बढ़ोतरी की गई है। पहले जहां कुल 10,277 पदों पर भर्ती होनी थी, अब इसे बढ़ाकर 13,533 कर दिया गया है। यानी इस बार 2,837 नई वैकेंसी जोड़ी गई हैं। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सबसे अधिक पदों में बढ़ोतरी उत्तर प्रदेश में हुई है। यहां रिक्तियों की संख्या 1,315 से बढ़ाकर 2,346 कर दी गई है। वहीं, राजस्थान में 328 से बढ़ाकर 394 और बिहार में 308 से बढ़ाकर 748 पद कर दिए गए हैं। इसके विपरीत, दिल्ली में वैकेंसी की संख्या में कमी की गई है।

अपडेट स्टेट वाइज वैकेंसी

राज्यवैकेंसी
अंडमान एवं निकोबार15
आंध्र प्रदेश409
अरुणाचल प्रदेश36
असम373
बिहार748
चंडीगढ़13
छत्तीसगढ़298
दादरा एवं नगर हवेली, दमन-दीव43
दिल्ली279
गोवा90
गुजरात860
हरियाणा181
हिमाचल प्रदेश121
जम्मू-कश्मीर75
झारखंड177
कर्नाटक1248
केरल342
लद्दाख7
लक्षद्वीप7
मध्य प्रदेश755
महाराष्ट्र1144
मणिपुर43
मेघालय19
मिजोरम29
नागालैंड34
ओडिशा479
पुडुचेरी24
पंजाब313
राजस्थान394
सिक्किम22
तमिलनाडु1161
तेलंगाना302
त्रिपुरा59
उत्तर प्रदेश2346
उत्तराखंड95
पश्चिम बंगाल992

IBPS Clerk Vacancy 2025: इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा


आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 4 और 5 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों को इसके परिणाम का इंतजार है। परिणाम जारी होने के बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा 120 मिनट की होगी, जिसमें कुल 155 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 200 अंकों के होंगे। परीक्षा में सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता के 40 प्रश्न (50 अंक), अंग्रेजी भाषा के 40 प्रश्न (40 अंक), रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड के 40 प्रश्न (60 अंक) तथा क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 35 प्रश्न (50 अंक) शामिल होंगे।

IBPS Clerk Notification 2025: नेगेटिव मार्किंग भी होगी


मुख्य परीक्षा के बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी होगा। हालांकि जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किए गए राज्य की स्थानीय भाषा 10वीं कक्षा या उससे उच्च स्तर पर पढ़ी है, उन्हें यह परीक्षा देने से छूट दी जाएगी। मुख्य परीक्षा में भी नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।