30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 10, 2026

CUET UG 2026 परीक्षा कल से शुरू, भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें NTA की गाइडलाइन

CUET UG 2026 Exam Rules: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 के लिए ड्रेस कोड और नियमों की एडवाइजरी जारी कर दी है। परीक्षा 11 मई से शुरू होंगी। एग्जाम से पहले स्टूडेंट्स जरूर जान लें NTA के ये नियम।

CUET UG 2026 Exam Rules

CUET UG 2026 (Image- ChatGPT)

CUET UG 2026 : देश की सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और अन्य प्रमुख संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) का आयोजन 11 मई से 31 मई, 2026 के बीच किया जा रहा है। 37 अलग-अलग विषयों के लिए होने वाली इस अहम परीक्षा से पहले एनटीए ने स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस कोड, सेंटर पर ले जाने वाले सामान और रिपोर्टिंग टाइम को लेकर जरूरी एडवाइजरी जारी की है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी स्टूडेंट्स को इन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

क्या है ड्रेस कोड और क्या ले जा सकते हैं साथ

एनटीए की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) को आसान बनाने के लिए स्टूडेंट्स को इन नियमों का पालन करना होगा:

  • स्टूडेंट्स को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। अगर किसी कारणवश ऊनी या मोटे कपड़े पहनने की जरूरत है तो उन्हें सुरक्षा जांच के लिए तय समय से काफी पहले सेंटर पर पहुंचना होगा।
  • परीक्षा हॉल में सामान्य जूते चप्पल और कम हील वाले फुटवियर पहनकर जाना ही सही रहेगा। भारी जूते पहनने से बचें।
  • धार्मिक आस्था से जुड़ी चीजें पहनने की अनुमति है लेकिन ऐसे स्टूडेंट्स को भी जांच के लिए समय से पहले पहुंचना जरूरी है। हाथ में कलावा जैसी धार्मिक चीजें पहनने की छूट दी गई है।
  • स्टूडेंट अपने साथ पीने के पानी के लिए ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल अंदर ले जा सकते हैं।

रिपोर्टिंग टाइम और सीटिंग नियम

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि, वे परीक्षा शुरू होने के समय से कम से कम दो घंटे पहले अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं। एग्जाम के लिए शिफ्ट की टाइमिंग हॉल टिकट में साफ तौर पर लिखी हुई है। एग्जाम शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले सेंटर का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा जिसके बाद किसी भी स्टूडेंट को अंदर जाने की परमिशन नहीं मिलेगी। परीक्षा हॉल के अंदर स्टूडेंट्स को रोल नंबर के हिसाब से सीट अलॉट की जाएगी और उन्हें अपनी निर्धारित सीट पर ही बैठना होगा।

सेंटर पर ये 3 डॉक्यूमेंट्स जरूर साथ रखें

परीक्षा हॉल में एंट्री पाने के लिए छात्रों के पास ये तीन डॉक्यूमेंट होने चाहिए, इनके बिना परीक्षा देने की इजाजत नहीं मिलेगी:

  1. सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 की हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट)।
  2. दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।
  3. सरकार द्वारा जारी किया गया कोई एक वैलिड ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड या वोटर आईडी)।

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, वे एग्जाम सेंटर का पता और शिफ्ट टाइमिंग एक दिन पहले ही अपने एडमिट कार्ड में अच्छी तरह चेक कर लें और किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें