August School Holidays 2025: जुलाई का महीना खत्म होकर अब अगस्त शुरू हो गया है। साथ ही स्कूली परीक्षा के बाद स्टूडेंट्स के क्लासेज भी रेगुलर अब चल रहे हैं। इसके साथ ही अगस्त का महीना स्कूली बच्चों के लिए छुट्टियों वाला रहने वाला है। साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ इस महीने कुछ त्योहार भी हैं, जिस दिन स्कूली छात्रों को स्कूल जाने से छुट्टी रहेगी। जैसे इस महीने रक्षबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार है। साथ ही 15 अगस्त भी आने वाला है। कुल मिलाकर साप्ताहिक अवकाश के अलावा कई छुट्टियां छात्रों को मिलने वाली है।
तिथि | दिन | अवकाश का नाम |
---|---|---|
3 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
9 अगस्त | शनिवार | रक्षाबंधन |
10 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
13 अगस्त | बुधवार | झूलन पूर्णिमा |
15 अगस्त | शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस |
16 अगस्त | शनिवार | कृष्ण जन्माष्टमी |
17 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
24 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
26 अगस्त | मंगलवार | ओणम |
27 अगस्त | बुधवार | गणेश चतुर्थी |
31 अगस्त | रविवार | साप्ताहिक अवकाश |
त्यौहारों की बात करें तो 09 अगस्त शनिवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाना है। जिस कारण उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। उसे बाद 15 अगस्त, शुक्रवार को देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में सरकारी छुट्टी रहती है। इस दिन स्कूल,कॉलेज बंद रहेंगे। 16 अगस्त, शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाना है। जिसको लेकर भी कई राज्यों में स्कूली की छुट्टी रहती है।
26 अगस्त, मंगलवार को ओणम का त्यौहार मनाया जाना है। इस कारण साउथ के राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। 27 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी मनाया जाना है। इसके साथ ही महीने 5 दिन रविवार पड़ने वाला है। कुल मिलाकर स्कूली बच्चों की मौज इस महीने होने वाली है।
Updated on:
01 Aug 2025 10:14 am
Published on:
31 Jul 2025 03:04 pm