Army Vacancy 2025: भारतीय सेना में नौकरी करने का बेहतरीन मौका सामने आया है। भारतीय सेना के सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने मेडिकल ऑफिसर (MO) के पदों के लिए 2025 में भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 225 मेडिकल ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर 2025 से शुरू होकर 3 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी।
चयन प्रक्रिया की बात करें तो चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग के साथ इंटरव्यू टेस्ट भी शामिल होगा। इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।
विवरण | जानकारी |
---|---|
प्राधिकरण का नाम | भारतीय सेना, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) |
पद का नाम | मेडिकल ऑफिसर (MO) |
कुल पद | 225 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 13 सितंबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 3 अक्टूबर 2025 |
चयन प्रक्रिया | शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू |
आवेदन शुल्क | जनरल/ओबीसी – ₹200/- एससी/एसटी – ₹200/- |
आयु सीमा | 18 से 30 वर्ष |
शैक्षणिक योग्यता | MBBS डिग्री |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://join.afms.gov.in/ |
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर "Army AFMS MO Vacancy 2025" लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद "Army AFMS MO Online Application Form 2025" लिंक को खोलें।
उसके बाद जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन की एक प्रति प्रिंट कर सुरक्षित रखें।
Published on:
09 Sept 2025 08:30 pm