29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग, May 29, 2026

दुर्ग पुलिस विभाग में 9 अफसरों का हुआ ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखें list

Police Transfer: दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 4 निरीक्षकों और 5 उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक कारणों से जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Chhattisgarh Police Transfer

Chhattisgarh Police Transfer(photo-patrika)

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने 4 निरीक्षकों और 5 उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक कारणों से किए गए इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को कानून व्यवस्था मजबूत करने और थानों के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादलों के बाद कई थाना क्षेत्रों में नई कार्यशैली और सख्ती देखने को मिल सकती है।

Chhattisgarh Police Transfer: निरीक्षकों के तबादले की सूची

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी अण्डा बनाया गया है। निरीक्षक महेश ध्रुव को थाना उतई से नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया है। निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी से उतई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक वंदिता पनिणकर को पुलिस लाइन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी पदस्थ किया गया है।

उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी

उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे को चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा से मोहन नगर भेजा गया है। उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी अण्डा से थाना सुपेला पदस्थ किया गया है। उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को थाना धमधा से थाना उतई भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा को थाना उतई से थाना धमधा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उप निरीक्षक समीर मिश्रा को थाना कुथरेल से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा बनाया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की कवायद

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से यह तबादले किए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा थानों के कार्य संचालन में सुधार के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

कई थाना क्षेत्रों में बदलेंगे समीकरण

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद कई थाना क्षेत्रों में नई कार्यशैली और सख्ती देखने को मिल सकती है। अधिकारियों की नई पदस्थापना के बाद अब संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें