13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: पिता के हाथ में बेटी का ‘प्रवेश पत्र’ और आंखों में आंसू, परीक्षा देकर लौटी छात्रा की ‘झोलाछाप’ के इलाज से मौत

परीक्षा देकर लौटी मासूम को सिरदर्द और डायरिया की शिकायत पर क्लीनिक ले जाया गया था, जहां कथित गलत इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Dungarpur, Dungarpur News, Rajasthan News, student death, student dies due to treatment, student dies due to treatment in Dungarpur

मृतका पूजा कनिपा। फाइल फोटो- पत्रिका

डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के दोवड़ा क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में एक झोलाछाप की लापरवाही से 13 वर्षीय मासूम की जान चली गई। आठवीं बोर्ड का पेपर देकर लौटी छात्रा को सिरदर्द और डायरिया की शिकायत होने पर उपचार के लिए ले जाया गया था। आरोप है कि गलत इंजेक्शन और ड्रिप चढ़ाने के बाद उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गणेशपुर के ढोला गांव निवासी पूजा कनिपा (13) बुधवार को अपनी आठवीं बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौटी थी। भीषण गर्मी के कारण उसे तेज सिरदर्द और डायरिया की शिकायत हुई। परिजन उसे पास ही के रामगढ़ कस्बे में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले व्यक्ति (झोलाछाप) के पास ले गए।

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि कथित डॉक्टर ने बिना किसी जांच के बच्ची को ड्रिप चढ़ाई और इंजेक्शन लगा दिए। उपचार के तुरंत बाद पूजा के सिर में सूजन आने लगी और वह बेहोश हो गई। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे तत्काल सलूम्बर अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा सुखलाल कनिपा ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

विलाप करते रहे पिता

जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर का दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। मृतका के पिता हुरमा कनिपा अपनी होनहार बेटी के आठवीं बोर्ड के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड को सीने से लगाकर विलाप करते रहे। पिता ने रोते हुए बताया कि पूजा पढ़ने में बहुत होशियार थी और परीक्षा देने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी थी। वह डॉक्टर के पास जाते समय भी अपना एडमिट कार्ड अपने साथ ही रखे हुए थी।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग