29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर, May 25, 2026

Dungarpur Crime : महिला से पहले बलात्कार किया, फिर गला घोंटकर हत्या की, प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, प्रेमी गिरफ्तार

Dungarpur Crime : आखिरकार एक 20 साल पुरानी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। अंत इतना बुरा था कि पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। प्रेमी ने प्रेमिका जो विवाहित महिला थी पहले रेप किया, फिर हत्या कर दी।

Dungarpur Crime Woman raped strangled to death love story tragically ends lover arrested

Dungarpur Crime : ओबरी. घटनास्थल पर जांच करती एमओबी की टीम व ग्राफिक्स। फोटो पत्रिका

Dungarpur Crime : आखिरकार एक 20 साल पुरानी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। अंत इतना बुरा था कि पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ओबरी थाना पुलिस ने गत दिनों थाना क्षेत्र में एक महिला के शव मिलने के मामले का खुलासा किया है। महिला को मौत के घाट उसके ही 20 साल पुराने प्रेमी ने उतार दिया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी ने महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में दुष्कर्म की घटना किसी को बता देने के डर के चलते उसे मौत के घाट उतारने का निर्णय लिया। आरोपी ने महिला पर पहले पत्थर से वार किए। बाद में गला घोंटकर कर मार दिया।

थानाधिकारी रमेश कुमार कटारा ने बताया कि 17 मई को थाना क्षेत्र में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली थी। मृतका की शिनाख्त उसकी ही बेटी ने करते हुए बताया था कि उसकी मां 14 मई को घरेलू सामान लेने गांव में गई थी और वापस नहीं लौटी। अपने परिजनों के साथ मां की काफी तलाश की। पर, उसका कोई पता नहीं चला। बाद में एक नाले में मां का शव मिला। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की। इस दौरान चीतरी घाटी फला निवासी जीवराज उर्फ जीवा डामोर पुत्र मानेगा ननोमा को गिरफ्तार किया।

दोनों में चल रहा था प्रेम-प्रसंग

आरोपी ने बताया कि उसके व मृतका के बीच 20 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत 14 मई को आरोपी ने महिला को बुलाया था। वहां उसके साथ बलात्कार करने के बाद आरोपी ने पकड़े जाने के डर से उसके सिर पर भारी पत्थर से वार किया और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को नाले में फेंककर भाग गया।

कार्रवाई में एएसआई गोविंदलाल, हैड कांस्टेबल गोविंद सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कन्हैयालाल, प्रवीण सिंह तथा चितरी थाने से एएसआई दिग्विजय सिंह व कांस्टेबल हरेंद्र सिंह शामिल थे।

डूंगरपुर में नया पुलिस थाना खोलने की मांग

डूंगरपुर भाजपा नगर मण्ड़ल अध्यक्ष ने जिला कलक्ट्रेट मार्ग पर स्थित पुराने जेलभवन में नया पुलिस थाना स्थापित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। नगर मण्ड़ल अध्यक्ष नयन सुथार ने बताया कि शहर निरंतर विकास व विस्तार की ओर अग्रसर है।

शहर तहसील चौराहा से चारों दिशाओं से लगभग दस किलोमीटर तक विस्तारित हो गया है। वर्तमान में कोतवाली थाना शहर के बढ़ते क्षेत्रफल व जनसंख्या के अनुपात में पर्याप्त नहीं है। इससे भविष्य में अव्यवस्थाएं उत्पन हो सकती हैं। इस पर जिला कलक्ट्रेट मार्ग पर िस्थत पुराने जेलभवन में नया पुलिस थाना स्थापित करने की मांग को मुख्यमंत्री से की।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें