29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर, May 22, 2026

युवती के सवाल पर सीएम भजनलाल शर्मा का जवाब, कहा- भ्रम न फैलाएं, बताएं हमारे कार्यकाल में कब लीक हुआ पेपर

CM Bhajanlal Sharma Dungarpur visit: डूंगरपुर के धंबोला गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मॉर्निंग वॉक कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे और भ्रामक खबरों से दूर रहने की सलाह दी।

CM Bhajanlal Sharma Dungarpur visit

बातचीत करते सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो- पत्रिका

डूंगरपुर। जिले की ग्राम पंचायत धंबोला का माहौल शुक्रवार को पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रात्रि विश्राम के चलते गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और जगह-जगह प्रशासनिक अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने करीब दो किलोमीटर की मॉर्निंग वॉक कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने तालाब की पाल पर खाट पर बैठकर चाय की चुस्कियों के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनीं। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और बच्चों को चॉकलेट देकर स्नेह जताया।

यह वीडियो भी देखें

करीब डेढ़ घंटे के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने गोवर्धननाथ जी मंदिर और अंबे माता मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने खेमसागर तालाब के संरक्षण और विकास के लिए विशेष बजट की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद मुख्यमंत्री संत गोविंद गुरु की जन्मस्थली बांसिया पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और जनजागरण में उनके योगदान को याद किया।

युवती बोली, पेपर लीक से परेशान

मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान युवाओं से नौकरी, पढ़ाई, खेती, सेवा भावना और पारंपरिक कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के साथ व्यापार और खेती से भी जुड़े रहने का आह्वान किया। इसी दौरान एक युवती ने पेपर लीक को लेकर चिंता जताई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में पेपर लीक का कोई मामला सामने नहीं आया है और लोगों को भ्रम फैलाने वाली बातों से बचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील की। साथ ही गांवों में नशे के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक को विशेष कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि गांवों में बाहरी संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए और युवाओं की टीम बनाकर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाए।

‘राहुल गांधी हताश हो चुके हैं’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धंबोला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश की जनता, शीर्ष नेतृत्व, सेना और सरकारी संस्थानों पर सवाल उठाते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उन्हें बार-बार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता हर बार जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयानों के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें