3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक घोघरा के आरोपों पर बोले मंत्री खराड़ी-आरोप सिद्ध करें तो राजनीति छोड़ दूंगा, जानें पूरा मामला

Rajasthan Political: प्रभारी मंत्री बाबुलाल खराड़ी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर स्पष्ट कहा कि यदि वे एक भी आरोप सिद्ध कर दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

2 min read
Google source verification

डूंगरपुर। केंद्र सरकार के बजट पेश होने के बाद जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सरकार की उपलिब्धयां गिनाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भारत को 2047 तक विकसित बनाने के उद्देश्य पर काम करते हुए बजट प्रस्तुत किया। जो सभी वर्ग के हित का है। पत्रकारों से सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान मंत्री ने कांग्रेस व भारत आदिवासी पार्टी पर भी निशाना साधा।

प्रभारी मंत्री ने मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर स्पष्ट कहा कि यदि वे एक भी आरोप सिद्ध कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने विधायक पर सरकारी आवास पर अवैध कब्जा करने सहित जमीन जैसे मामलों में दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों की जांच में तेजी लाई जाएगी। इधर, विधायक घोघरा ने मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के सारे सबूत हैं। समय आने पर पेश करेंगे।

घोघरा पर जमीन घोटाले में दर्ज है एफआईआर

मंत्री ने बताया कि मेरे विधानसभा में मां-बाडी केंद्र में नौकरी लगाने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। विधायक एक भी आरोप साबित करके दिखाएं, नहीं तो राजनीति छोड़ दें। यदि आरोप साबित होते है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

विधायक स्वयं जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति डूंगरपुर के सरकारी आवास में जमे हुए है। वर्ष 2023 से किराया, बिजली और पानी का बिल जमा नहीं करा रहे है। किसी अन्य के नाम पर आवंटित क्वाटर पर जबरन कब्जा कर रखा है। विधायक के खिलाफ जमीन घोटाले में वर्ष 2022 और 2024 में एफआईआर दर्ज हुई है। मनरेगा में अपने चहेतों को लाभ देने के लिए लाखों के घोटाले किए है। उनका जल्द खुलासा किया जाएगा।

बीएपी नेता भ्रष्ट, पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए

मंत्री ने कहा कि सांसद राजकुमार रोत बजट को रील बजट कह रहे है। कुछ युवा सोशल मीडिया के माध्यम से आगे आ रहे है तो उन्हें तकलीफ हो रही है। युवा आत्मनिर्भर हो रहा है तो वो रोकना चाहते है। बीएपी के विधायक जयकृष्ण पटेल विधानसभा में प्रश्र लगाने के लिए 2 करोड मांगते हैं। 20 लाख लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए। बीएपी के युवा मोर्चा पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पैसा वसूल कर रहे हैं। सांसद रोत पांच साल में कैसे करोड़पति बन गए।

मंत्री ने ही कर रखा बांसवाड़ा में कब्जा

विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि मंत्री प्रेसवार्ता में सिर्फ एफआईआर दिखा रहे हैं। यह कब दर्ज हुई, किस मामले में दर्ज हुई यह जानकारी क्यों सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के सारे आरोप को सबूत के साथ समय आने पर पेश करूंगा। मंत्री ने खुद बांसवाड़ा में 52 बीघा जमीन पर कब्जा किया हुआ है। मेरे पास कोई सरकारी आवास नहीं है। मैं तो सिर्फ जिला मुख्यालय पर एक-दो घंटे आता हूं।

Story Loader