29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Mar 04, 2026

Worst Fruits for Stomach : 1,2 नहीं ये 8 फल हैं पेट के दुश्मन, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने गिनाए नाम, गैस की समस्या है तो खाना छोड़ दें!

Worst Fruits for Stomach : आम, अमरूद, जामुन और ना जाने कितने फल जिनको हम हेल्दी मानते हैं। ये सब पेट के लिए नुकसानदेह हैं। इनको खाने से पेट की समस्या होती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए पेट के लिए खराब फलों के नाम।

Worst Fruits for stomach, Worst Foods for Stomach,

प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Worst Fruits for Stomach : फल का नाम आते ही लगता है कि ये सिर्फ सेहतमंद हैं। इसलिए, अधिकतर लोग जब मन किया खा लेते हैं जिसके कारण फायदे की जगह नुकसान होता है। अगर आप एसिडिटी या पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको कुछ फल नहीं खाने चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज ने ऐसे 8 फलों के नाम बताए हैं। इन फलों को खाने से आपके पेट को नकुसान पहुंचता है।

पेट की समस्या होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

पेट की समस्या होने पर आपको नीचे बताए फलों से दूरी बनानी चाहिए। अगर आप पेट की समस्या होने पर निम्नलिखित फलों को खाते हैं तो इससे आपकी समस्या अधिक बढ़ सकती है।

संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फल

डॉ. राज ने बताया, संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फलों में साइट्रिक एसिड की अधिक मात्रा होती है, जिससे अधिक सेवन से एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन पैदा हो सकती है। इसलिए अगर पेट संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो संतरे का सेवन कम करें। सुबह खाली पेट भूलकर भी इनका सेवन करने से बचें।

नींबू के सेवन से भी बचें

विटामिन सी से भरपूर नींबू भले सेहत के लिए सही है पर इसमें भी साइट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है। अगर आप खाली पेट सेवन कर लें तो पेट में गैस्ट्रिक एसिड का उत्पादन बढ़ जाता है।

अनानास भी है पेट के लिए खराब

अनानास का गुण अम्ल और तीक्ष्ण होता है। इसके सेवन से शरीर में पित्त की वृद्धि होती है। ऐसे में अगर आंतों से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अनानास का सेवन करने से बचे क्योंकि अनानास में मौजूद एंजाइम और अम्ल आंत की समस्या को बढ़ाने का काम कर सकते हैं।

कच्चा आम भी ना खाएं

कच्चा आम का गुण अम्लीय होता है। इसे पचाने के लिए पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसके सेवन से कफ और वात की वृद्धि होती है। अपच की समस्या भी बन सकती है।

खट्टे अंगूर

खट्टे अंगूर का गुण अम्लीय होता है और पित्त की वृद्धि करता है, ऐसे में पेट फूलना और गैस बनने की परेशानी हो सकती है, इसलिए अगर पाचन मंद है तो अंगूर या खट्टे फलों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

अमरूद, जामुन और बेरी

अमरूद का सेवन अगर बीज सहित करते हैं, तो यह भी पाचन क्रिया को बिगाड़े का काम करता है। इसके अलावा, जामुन और बेरी के सेवन से भी परहेज करना चाहिए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें