7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर, Jun 07, 2026

Dholpur: बिजली चोरी से ठंडी हवा लेने वालों की उड़ी नींद, किया 34 लाख का जुर्माना

धौलपुर. डिस्कॉम की बिजली चोरों के खिलाफ रात्रि की कार्रवाई जारी है। डिस्कॉम टीम जहां अवैध जम्फर से बिजली चोरी के मामले पकड़ रहीं हैं, वहीं मीटर के तकनीक की मदद से लोड सर्वे को एनालिसिस कर बिजली चोरों को भी धर रही है। डिस्कॉम की माने तो रात में विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ के कारण फीडर पर ट्रिपिंग से सभी उपभोक्ताओं की बिजली बाधित होती है।

Dholpur news

Dholpur news

धौलपुर. डिस्कॉम की बिजली चोरों के खिलाफ रात्रि की कार्रवाई जारी है। डिस्कॉम टीम जहां अवैध जम्फर से बिजली चोरी के मामले पकड़ रहीं हैं, वहीं मीटर के तकनीक की मदद से लोड सर्वे को एनालिसिस कर बिजली चोरों को भी धर रही है। डिस्कॉम की माने तो रात में विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ के कारण फीडर पर ट्रिपिंग से सभी उपभोक्ताओं की बिजली बाधित होती है। इस वज़ह से ईमानदार उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।

डिस्कॉम की 10 टीम ने अभियान में 115 बिजली चोरी कर मामले पकड़े जिनपर 35 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई बाड़ी, सरमथुरा, बसेडी, धौलपुर, सैंपऊ, राजाखेड़ा और मनियां क्षेत्र में की गई है। डिस्कॉम प्रत्येक ट्रांसफॉर्मर पर मीटर लगा रहा है जिससे ये पता चल जाता है कि किस क्षेत्र में बिजली चोरी का प्रतिशत ज्यादा है। डिस्कॉम धौलपुर एसई विवेक शर्मा ने बताया कि मीटर से उपभोक्ता के बिजली उपयोग की जानकारी ली जा रहीं है और लोड सर्वे के सहयोग से भी बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। डिस्कॉम मीटर तकनीक से लो खपत वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर रहा है व इन उपभोक्ताओं के मीटर घर के बाहर स्थापित किए जाएंगे व आर्मर्ड केबल से जोड़े जाएंगे। शर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि उपभोक्ता अपना विद्युत स्वीकृत भार अपने वास्तविक लोड के अनुसार बढ़वा लें, जिससे विद्युत तंत्र सुदृढ़ लोड अनुसार किया जा सके। वहीं बिजली चोरी नहीं करने की सलाह दी है जिससे जुर्माने से बचा जा सके।

बाड़ी. बिजली चोरों के खिलाफ डिस्कॉम का अभियान लगातार जारी है। शहर के कई मोहल्लों में कार्रवाई करते हुए टीम ने 20 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा है। जिनके खिलाफ वीसीआर की कार्रवाई करते हुए करीब साढे चार लाख का जुर्माना किया है। वहीं टीम ने चोरी के लिए लाइन पर डाली 100 से अधिक बिजली केबिलों और बिजली उपकरणों को जब्त किया है।

डिस्कॉम के सहायक अभियंता रामदास मीणा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगातार बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के तहत शनिवार को धनौरा रोड, सैंपऊ रोड, रेलवे फाटक, गुमट, बारहमासी पीपल, कायस्थ पाड़ा, हथियापोर में कार्रवाई की है। जहां से 20 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। जिनके खिलाफ वीसीआर की कार्रवाई के साथ साढे चार लाख का जुर्माना किया है। वहीं बिजली चोरी के लिए डाली गई 100 से अधिक बिजली केबिलों को जप्त किया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें