
- कोतवाली क्षेत्र के सेढ़ पाडा मोहल्ले की घटना
dholpur, बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के सेढ़ पाड़ा मोहल्ले में दिन-दहाड़े स्कूल लेक्चरर के घर के बाहर रखी बाइक के चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मात्र 10 सेकंड में वारदात को अंजाम दे बाइक को चुरा ले गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें चोर गली में से बाइक को लेकर जाते हुए दिख रहा है। कैमरे में चोर शहर के महाराज बाग चौराहे पर पुलिस की गाड़ी को देख बाइक को वापस मोड़ते हुए भी देखा गया है। घटना को लेकर पीडि़त ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।
शहर के गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बायलॉजी के व्याख्याता और सेढ़ पाड़ा मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय मनीष पचौरी पुत्र दामोदर दयाल शर्मा ने बताया कि उनकी बाइक घर के बाहर रखी हुई थी। जिसको अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। उन्होंने एक घंटे बाद बाहर जाकर देखा तो बाइक नहीं मिली। बाद में लोगों के सहयोग से शहर में अलग-अलग स्थान पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमे मुंह पर डाटा लगाए चोर बाइक को लेकर जाते दिखा है। चोर महाराज बाग चौराहे पर पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक को वापस मोड़ते हुए भी दिख रहा है।
पीडि़त ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य कोतवाली पुलिस को सौपे हैं। टाउन चौकी प्रभारी एएसआई श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।
Published on:
03 Feb 2026 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
