17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सडक़ सुरक्षा माह…समझाइश के साथ सख्ती भी, 6921 वाहनों के काटे चालान

-परिवहन विभाग ने 1 करोड़ 25 लाख की जुर्माना राशि वसूली धौलपुर. शहर से लेकर जिले भर में चले सडक़ सुरक्षा माह के दौरान नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर परिवहन और यातायात विभाग का चाबुक जमकर चला। इस दौरान दोनों विभागों ने 6921 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर चालान काटे। सबसे ज्यादा हेलमेट न […]

3 min read
Google source verification
सडक़ सुरक्षा माह…समझाइश के साथ सख्ती भी, 6921 वाहनों के काटे चालान Road Safety Month… Strictness along with advice, challans issued for 6921 vehicles

-परिवहन विभाग ने 1 करोड़ 25 लाख की जुर्माना राशि वसूली

धौलपुर. शहर से लेकर जिले भर में चले सडक़ सुरक्षा माह के दौरान नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर परिवहन और यातायात विभाग का चाबुक जमकर चला। इस दौरान दोनों विभागों ने 6921 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर चालान काटे। सबसे ज्यादा हेलमेट न लगाने वाले और तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालके नपे। कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग ने 1 करोड़ 25 लाख की जुर्माना राशि वसूली।

जनवरी में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के दौरान शहर भर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले हजारों वाहन चालकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए सख्त कार्रवाई की गई। मुख्य रूप से बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और ड्रंकन ड्राइविंग के मामलों में चालान किए गए। यह कार्रवाई परिवहन विभाग और यातायात विभाग ने की। सबसे पहले परिवहन विभाग की कार्रवाई की बात करें तो विभाग ने एक माह के दौरान 3803 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे। तो वहीं ३७१ वाहनों का लाइसेंस रद किया गया। परिवहन विभाग ने एक माह के दौरान अभियान में नियमों का पालन न करने वाले, कागजात और टैक्स से संबंधित मामलों में 1 करोड़ 25 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक लगाना था।

अभियान के दौरान यातायात विभाग ने भी वाहन चालकों को समझाइश देते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक माह में 3118 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जिसमें हेलमेट का प्रयोग नहीं करने वाले 786, सीट बैल्ट नहीं बांधने वाले 211 वाहन चालकों, गति सीमा से तेज गति से वाहन चलाने पर 49 वाहन चालकों, राज मार्गों पर पार्किंग समझ वाहन को खड़ा करने पर 725, नशे की हालत में वाहन चलाने पर 39, यात्री वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 159, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 33 और प्रवर्तन की अन्य311 कार्रवाइयों समेत कुल 3118वाहन चालकों पर विभाग सख्ती के साथ पेश आया।

सख्ती के साथ पढ़ाया अनुशासन का पाठ

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का आयोजन शहर से लेकर जिले के अन्य ब्लॉकों में किया गया। माह का आयोजन नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों में अनुशासन बढ़ाने और बढ़ते हादसों को रोकने के लिए किया गया। इस दौरान परिवहन और यातायात विभाग ने वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए शहर में जगह-जगह कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। इस दौरान वाहनों चालकों को फूल भेंट कर उन्हें अपनी और लोगों की जिंदगी की कीमत भी बताई।

महिला पुलिसकर्मियों को दी जिम्मेदारी

सडक़ सुरक्षा माह के दौरान नवाचार भी देखने को मिला। दरअसल माह के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने यातायात विभाग की दो महिला पुलिसकर्मियों को चालान काटने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिन्होंने अभियान में बढ़चढक़र भाग लिया। अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को दोनों ही विभागों ने सम्मानित भी किया।

जिले भर में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग ने जगह-जगह नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। वाहन चालकों पर यह सख्ती आगे भी रहेगी। साथ ही अब अन्य राज्यों के ओवर लोड वाहन बिना टैक्स जमा कराए वाहन राजस्थान में एंट्री करता है तो कर का दस गुना जुर्माना वसूला जाएगा।

-गौरव यादव, जिला परिवहन अधिकारी धौलपुर

सडक़ सुरक्षा माह के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले ३११८ वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लोगों को समझाइश भी दी। नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर आगे भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। शहर की यातायात व्यवस्था हमारे लिए सर्वोपरि है।

-बलविंदर सिंह, यातायात प्रभारी धौलपुर