
फाइल फोटो-पत्रिका
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। निहालगंज थाना क्षेत्र में ओंडेला रोड पर स्थित आबकारी थाने के सामने कचरे के ढेर में करीब 7 महीने के एक मासूम बच्चे का शव पड़ा मिला। जब लोगों ने बच्चे का शव देखा, तो उसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। तभी लोगों ने तुरंत कुत्तों को वहां से भगाया और पुलिस को सूचना दी।
कुत्तों को बच्चे का शव नोचते को देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कुत्तों को वहां से भगाया और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय जब लोग ओंडेला रोड से गुजर रहे थे, तब उन्होंने कचरे के ढेर के पास कुत्तों का झुंड कुछ नोचते हुए देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि वहां एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। यह मंजर इतना भयानक था कि लोगों की रूह कांप गई।
सूचना मिलने के बाद निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जहां बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस कांस्टेबल रूप सिंह ने बताया कि लावारिस हालत में करीब 7 महीने के बच्चे का शव मिला है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। साथ ही क्षेत्र के अस्पतालों और नर्सिंग होम से हाल के दिनों में हुए प्रसव से जुड़े रिकॉर्ड भी मांगे जा रहे हैं।
Updated on:
15 Jan 2026 07:45 pm
Published on:
15 Jan 2026 07:17 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
