29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर, May 24, 2026

Dholpur: पार्वती घाट और भूतेश्वर मंदिर में सैकड़ों लोगों ने किया श्रमदान

dholpur, बसेड़ी. राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम् अभियान के तहत पार्वती नदी घाट और भूतेश्वर मंदि परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर गंदगी को हटाया। साथ ही यहां उगी घास को निकाल कर बाहर फिंकवाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह शेखावत समेत अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ आमजन शामिल हुए।

Dholpur news

Dholpur news

dholpur, बसेड़ी. राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम् अभियान के तहत पार्वती नदी घाट और भूतेश्वर मंदि परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर गंदगी को हटाया। साथ ही यहां उगी घास को निकाल कर बाहर फिंकवाया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह शेखावत समेत अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ आमजन शामिल हुए। सामाजिक सरोकार से जुड़े अमृत जलम् कार्यक्रम में उत्साह देखते हुए बन रहा था। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देना रहा। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजावत मुख्य रूप से शामिल रहे और श्रमदान किया। उन्होंने पत्रिका के इस तरह के सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम वर्षों से चलते आ रहे हैं, ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के तथा स्वयं सेवा का भाव उत्पन्न करने जैसे कार्यक्रम हैं। जिस तरह पत्रिका की ओर से ऐतिहासिक भूतेश्वर महादेव मंदिर पर घाट पर सफाई एवं मंदिर परिसर में जो कार्यक्रम चलाया वह सराहनीय है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेश प्रसाद शर्मा ने अमृतम् जलम के इस अभियान को पुनीत कार्य बताते हुए इसकी सराहना की। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश कौशिक ने कहा कि पत्रिका का वर्षों से पाठकों और समाज की प्रहरी के रूप में काम किया है। उन्होंने कार्यक्रम को पर्यावरण के तहत बेहतर बताया।

पूर्व जिला परिषद सदस्य भानु प्रताप सिंह परमार ने कहा कि पत्रिका अपने आप में एक सामाजिक सरोकारों के लिए जाना जाता है। समाज को तथा कमजोर वर्ग को हमेशा प्रहरी के रूप में काम करता है। घाट सफाई कार्यक्रम सराहनीय कार्य है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामबली शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम से अन्य मीडिया से जुड़े अन्य संस्थाओं को भी इस तरह के कार्यक्रम करन ेचाहिए। मंडल अध्यक्ष भैरो सिंह परमार ने कहा कि अमृतम जलम अभियान प्रकृति से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में एडवोकेट बृजराज सिंह परमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रकृति से जुडऩे के माध्यम है, हमें ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस युवा नेता लोकेश पाराशर, भाजपा वरिष्ठ नेता महेंद्र कोली, सामाजिक कार्यकर्ता लोकेंद्र सिंह परमार, विजय गोयल, भाजपा नेता कवेन्द्र सिंह परमार, धीरेंद्र सिंह परमार ठेकेदार, एडवोकेट मुकेश कौशिक, सराफा संगठन प्रतिनिधि लोकेश सोनी और अग्रवाल समाज अध्यक्ष कैलाश चंद्र गोयल, राजपूत सभा बसेड़ी अध्यक्ष संदीप परमार, भाजपा युवा नेता नितिन कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता बनवारी कौशिक, स्टोन व्यापारी मनु कौशिक, पप्पू जादौन, गजराज सिंह परमार, विधानसभा विस्तारक आरएसएस सियाराम बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

गंदगी हटते ही घाट का निखरा स्वरूप

कार्यक्रम के दौरान जब वहां पहुंचे लोग तो देखा पार्वती नदी के घाटों पर गंदगी, कीचड़ और पॉलिथीन से अटा पड़ा था। श्रमदान के बाद घाट साफ सुथरे नजर आए। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि श्रद्धा के केंद्र पर हमेशा इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।

कार्यक्रम में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में पार्वती नदी के घाट पर जमा गंदगी को हटाने में श्रमदान के दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बड़ी प्रसन्नता और उत्साह के साथ प्रकृति के सौंदर्य का यह अनोखा केंद्र भूतेश्वर महादेव मंदिर पर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में भी समय-समय पर साफ सुथरा करने का इस स्थल का संकल्प लिया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें