1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबर…शहर में आधा दर्जन पार्किंगें दिलाएंगी जाम से राहत

-पार्किंग बनाने नगर परिषद कर रहा जगहें चिह्नत, चार फाइनल -चार पहिया वाहन 10 तो दो पहिया वाहन का5 रुपए रहेगा शुल्क -सडक़ किनारे खड़े होने वाले वाहनों से भी वसूला जाएगा शुल्क धौलपुर. शहर की सडक़ों पर खड़े होने वाले वाहनों से लगने वाले जाम से शहरवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर […]

2 min read
Google source verification
खुशखबर...शहर में आधा दर्जन पार्किंगें दिलाएंगी जाम से राहत Good news... half a dozen parking lots in the city will provide relief from traffic jams

-पार्किंग बनाने नगर परिषद कर रहा जगहें चिह्नत, चार फाइनल

-चार पहिया वाहन 10 तो दो पहिया वाहन का5 रुपए रहेगा शुल्क

-सडक़ किनारे खड़े होने वाले वाहनों से भी वसूला जाएगा शुल्क

धौलपुर. शहर की सडक़ों पर खड़े होने वाले वाहनों से लगने वाले जाम से शहरवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर परिषद शहर के व्यस्त स्थलों पर आधा दर्जन पार्किंग बनाने जा रही है। जिसको लेकर परिषद जगह चिह्नीकरण पर काम कर रहा है, हालांकि अभी तक शहर के चार जगहों को चिह्नित कर लिया गया है जहां पार्किंग विकसित की जाएगी।

शहर भर में पार्किंग का अभाव होने के कारण संकरी सडक़ों पर खड़े होने वाले वाहन जाम को आम बनाए हुए हैं। जिससे शहरवासियों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन नगर परिषद अब जल्द ही इस समस्या को खत्म करने की कार्ययोजना पर कार्य कर रहा है। विभाग शहर के प्रमुख स्थलों पर आधा दर्जन यानी6 पार्किंग विकसित करने जा रहा है। हालांकि जगह और जरूरत के हिसाब से पार्किंगों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पार्किंग के लिए परिषद ने शहर की चार जगहों को चिह्नित भी कर लिया है, जिसमें पैलेस रोड गांधी पार्क के पास, मण्डी तिराहा पर, तोप तिराहा पर और पुराना बाड़ी बस स्टैण्ड शामिल है। परिषद ने इसको लेकर कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। जिसको लेकर शुक्रवार सुबह पैलेस रोड स्थित गांधी पार्क गेट के सामने खाली जगह में उगे खरपतवार और झाड़ झक्कड़ को जेसीबी से साफ कराया गया।

ठेका प्रणाली से चलेंगी पार्किंगें

नगर परिषद की मानें तो शहर में विकसित की जाने वाली पार्किंगों को ठेका प्रणाली के माध्यम से चलाया जाएगा। जगह चिह्नीकरण के बाद जिसको लेकर टेण्डर प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी। परिषद के अनुसार इन पार्किंगों में चार पहिया वाहन से10 रुपए शुल्क तो दोपहिया वाहन से 5 रुपए शुल्क निर्धारित किया जाएगा। जिससे किसी को अधिक राशि वहन न करनी पड़े तो वहीं शहर के मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम से भी राहत मिल सकेगी।

सडक़ पर खड़े होने वाले वाहनों से भी शुल्क

एक ओर परिषद जहां शहर में वाहनों को लेकर पार्किंग विकरित कर रहा है, जिनसे शुल्क वसूला जाएगा। जिससे शहर में लगते जाम से लोगों को राहत मिलेगी, तो वहीं परिषद शहर की सडक़ों पर खड़े होने वाले वाहनों से भी शुल्क वसूल करेगा। जिनका शुल्क भी 10 रुपए चार पहिया वाहन तो 5 रुपए दोपहिया वाहन के रूप में लिया जाएगा। जिससे लोग अपने वाहनों को यूं ही सडक़ों पर खड़ा कर जाम के हालात पैदा न कर सकें।

अतिक्रमण भी जाम का एक कारण

देखा जाए तो शहर में पार्किंग के अभाव में वाहनों से जाम की समस्या बनी रहती है, जिसमें पार्किंग विकसित होने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन शहर की सडक़ों पर होने वाला अतिक्रमण भी जाम के हालात पैदा किए हुए है। परिषद अतिक्रमण हटाने को कार्रवाई तो करता है, लेकिन परिषद की कार्रवाई के बाद कुछ घंटों बाद स्थिति यथावत हो जाती है, ऐसी स्थित में जाम लगना स्वाभाविक है।

शहर में पार्किंग विकसित करने के लिए जगह चिह्नित की जा रही हैं। अभी कुछ जगहें चिह्नित कर ली गई हैं, जल्द ही जगह और जरूरत के हिसाब से जगहों का चुनाव कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

-गुमान सिंह सैनी, एक्सइएन नगर परिषद