31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर, May 31, 2026

Dholpur: शिकायतों के बावजूद भी जलभराव से मुक्ति नहीं

dholpur, बाड़ी. राजराजेश्वी कैला माता मंदिर से संत नगर रोड पर जाने वाले मोड़ पर गंदा पानी भरे रहने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है और उन्हें इस गंदे पानी में से होकर ही निकलना पड़ता है। कई बार शिकायत के चलते इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है।

Dholpur news

Dholpur news

dholpur, बाड़ी. राजराजेश्वी कैला माता मंदिर से संत नगर रोड पर जाने वाले मोड़ पर गंदा पानी भरे रहने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है और उन्हें इस गंदे पानी में से होकर ही निकलना पड़ता है। कई बार शिकायत के चलते इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है।

रास्ते के दोनों ओर जल निकासी के लिए नगर पालिका ने बड़े-बड़े नाले तो बनवा दिए, लेकिन उन नालों की सफाई कभी नहीं हुई है। यही कारण है कि दोनों तरफ के नाले पूरी तरह से चौक हैं और गंदा पानी सडक़ों पर भरा रहता है। बारिश के दौरान स्थिति और भी भयानक हो गई है।

वर्षों से नाले बंद, जल निकासी कैसे हो?

स्थानीय पूर्व पार्षद राधा रमन राघव ने बताया कि नगर पालिका की ओर से बनाए गए नाले पहले आकार से बड़े तो कर दिए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी नगर पालिका के कर्मचारी नालों की साफ -सफाई नहीं करते। जिस कारण यह पूरी तरह से बंद हो चुके हैं गंदा पानी सडक़ों पर बहता है। उन्होंने कहा कि दुर्गा कॉलोनी, मीणा कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी आदि कई ऐसे इलाके हैं जहां घरों में गंदा पानी भर जाता है। तो वहीं शहर का एकमात्र खेल मैदान महाराणा प्रताप मैदान भी इस पानी का शिकार बन चुका है जिस के चलते उसमें भी बड़े स्तर पर पर जल भराव हो रहा है। नगर पालिका ने इस समस्या से निजात नहीं दिलाई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

स्थानीय कॉलोनी वासी सबसे अधिक परेशान

सरमथुरा, संत नगर उमरेह गांव मार्ग से जुड़ी हुई दुर्गा कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, मीणा कॉलोनी निवासियों का कहना है कि जल भराव की समस्या अधिक होने के कारण रास्ता बदलकर जाना पड़ता है। उनका संपर्क शहर से कट जाता है उनके बच्चे स्कूल तक भी नहीं जा पाते हैं। बुजुर्ग व्यक्तियों का जल भराव से निकला बहुत मुश्किल है

मंदिर में नहीं पहुंच पाते श्रद्धालु

श्री राजराजेश्वरी कैला माता मंदिर एवं माली वाले हनुमान मंदिर जाने के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर के सामने जल भराव की समस्या के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मंगल आरती में शामिल होने अंधेरे में जाने के दौरान जलभराव से निकलते वक्त चोटिल हो जाते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही का नतीजा स्थानीय श्रद्धालु एवं शहर वासियों को उठाना पड़ रहा है।

मंगल आरती होने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं ऐसे में जल भराव से होकर निकलना पड़ता है साथ ही अंधेरा रहने के कारण दुर्घटना की संभावना अधिक हो हो गई है।

निर्भीक गोस्वामी, स्थानीय नागरिक

नगर पालिका से लेकर उपखंड अधिकारी तक उक्त समस्या को पहुंचाया जा चुका है। मगर अफसोस अब तक किसी ने भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।

बंटू चौहान, स्थानीय नागरिक

नगर पालिका की लापरवाही के चलते इस तरह की समस्या हर कहीं देखने को मिल जाती है। जिससे आम लोग परेशान हैं। नालों की समय पर साफ -सफाई न होने से स्थिति गंभीर हो रही है।

अनिल कुमार, स्थानीय नागरिक

इस रास्ते का उपयोग जब करते हैं जब हम घरेलू सामान लेने के लिए जाते हैं तो पानी से होकर निकलना पड़ता है। अब इस रास्ते को छोडऩा पड़ा ऐसे में नगर पालिका को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए।

कृष्णा कर्दम, स्थानीय नागरिक

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें