30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, Jun 18, 2024

Jyeshtha Purnima Date: ज्येष्ठ पूर्णिमा 21 जून को या 22 जून को, जानें कब करें वट पूर्णिमा व्रत और कब स्नान-दान, किस दिन कौन से योग

Jyeshtha Purnima Date: हर महीने की पूर्णिमा स्नान दान, सत्य नारायण व्रत कथा श्रवण और तर्पण के लिए महत्वपूर्ण होती है। यह दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव, सूर्य नारायण, चंद्रदेव और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित होती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा इन सबमें विशेष होती है। लेकिन तिथियों के कारण ज्येष्ठ पूर्णिमा और वट पूर्णिमा व्रत पर लोगों में असमंजस बन गया है तो आइये जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा 21 जून को या 22 जून को, और कब वट पूर्णिमा व्रत कब रखें, स्नान दान कब करें ...

Jyeshtha Purnima Date 2024

Jyeshth Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा 21 जून को या 22 जून को, जानें कब करें वट पूर्णिमा व्रत और कब स्नान-दान, किस दिन कौन से योग

कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima Date 2024)

Jyeshth Purnima Date: ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत पंचांग के अनुसार शुक्रवार 21 जून सुबह 7.31 बजे से हो रही है, जबकि इस तिथि का समापन शनिवार 22 जून सुबह 6.37 बजे हो रही है। लेकिन इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा की स्थिति ऐसी है कि 21 और 22 जून को भी पूर्णिमा मान्य है। दोनों दिन पूर्णिमा के पूजा पाठ और उपाय किए जा सकते हैं।

कब रखें वट पूर्णिमा व्रत और कब करें स्नान दान

वाराणसी के पुरोहित पं. शिवम तिवारी के अनुसार पूर्णिमा स्नान दान और व्रत के लिए सूर्योदय-चंद्रोदय का ध्यान रखना जरूरी होता है। मान्यता है कि सूर्योदय के समय जो तिथि रहे, उस दिन उसी तिथि के अनुसार आचरण व्यवहार किया जाए। विशेष रूप से स्नान दान के लिए उदया तिथि का ध्यान रखना जरूरी होता है। उदयातिथि में पूर्णिमा 22 जून शनिवार को पड़ेगी। इसलिए स्नान दान शनिवार को ही करना चाहिए, साथ ही ऐसे लोग जो चंद्रमा को अर्घ्य नहीं देते वो इसी दिन व्रत रखेंगे। हालांकि ज्येष्ठ पूर्णिमा पूजा पाठ, उपाय दोनों दिन कर सकते हैं।


लेकिन पूर्णिमा व्रत रखने वालों को चंद्रमा को अर्घ्य देना होता है। 21 जून को चंद्रोदय शाम 6.48 बजे होगा जबकि 22 जून को चंद्रोदय 7.48 बजे होगा और इस समय आषाढ़ मास की शुरुआत हो जाएगी। इसलिए ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत रखने वाले लोगों को 21 जून को ही व्रत रखना चाहिए। इस तरह पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाल वट पूर्णिमा व्रत 21 जून शुक्रवार को होगा, जबकि ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान दान 22 जून शनिवार को करना चाहिए और सत्य नारायण व्रत कथा भी इसी दिन सुनना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Birth Date Se Rashi Kaise Jane: बिना बर्थ टाइम, सिर्फ डेट और मंथ से जानें क्या होगी आपकी राशि, इससे मिलते हैं भविष्य के इशारे

यह करें ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दान

पं शिवम तिवारी के अनुसार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर किसी पवित्र नदी में सुबह स्नान करें और जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार, भोजन, कपड़े, अनाज आदि का दान करें।

पूर्णिमा के उपाय, विष्णुजी चंद्रदेव के मंत्र

पं शिवम तिवारी के अनुसार पूर्णिमा के दिन रात में चंद्र देव को अर्घ्य देकर माता लक्ष्मी की पूजा करना परम सौभाग्यशाली बनाता है। चंद्र दोष कटता है और घर में धन वैभव में वृद्धि होती है। चंद्र व्यापिनी तिथि में पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देते समय ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा जो व्रत नहीं रख रहे हैं, पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के नाम का जप या ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें, यह सभी कष्टों को दूर करने वाला होता है।

21 जून को वट पूर्णिमा व्रत

शुभ योगः शुभ योग शाम 6.42 बजे तक
चंद्रोदयः शाम 6.48 बजे

22 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान दान

शुभ योगः शुक्ल, शाम 04:45 बजे तक
चंद्रोदय : 22 जून 7.48 बजे तक

ये भी पढ़ेंः Nirjala Ekadashi: दिव्य फल के लिए निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें यह काम, भूलवश भी न करें ये गलती

वट पूर्णिमा व्रत और वट सावित्री व्रत में अंतर

पं शिवम तिवारी के अनुसार वट पूर्णिमा व्रत, वट सावित्री व्रत के समान है। विवाहित महिलाएं इस दिन अपने पति की कुशलता और दीर्घायु के लिए वट पूर्णिमा व्रत रखती हैं। मान्यता है कि दोनों के समय में अंतर की वजह उत्तर भारत और दक्षिण भारत में प्रचलित अमांत और पूर्णिमांत कैलेंडर हैं।


अमान्त और पूर्णिमांत चंद्र कैलेण्डर में अधिकांश उत्सव एक ही दिन आते हैं। पूर्णिमांत कैलेंडर का पालन उत्तर भारतीय राज्यों, मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब तथा हरियाणा में किया जाता है। बाकी राज्यों में सामान्यतः अमान्त चंद्र कैलेंडर का पालन किया जाता है। पूर्णिमांत कैलेंडरर में वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या के दौरान मनाया जाता है, जो अक्सर शनि जयंती के दिन पड़ता है। अमान्त कैलेंडर में वट सावित्री व्रत, जिसे वट पूर्णिमा व्रत भी कहा जाता है, ज्येष्ठ पूर्णिमा के समय मनाया जाता है। इसीलिए महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारतीय राज्यों में विवाहित महिलाएं उत्तर भारतीय महिलाओं की तुलना में 15 दिन बाद वट सावित्री व्रत रखती हैं।

ये भी पढ़ेंः Jyeshtha Purnima Puja: ये है ज्येष्ठ पूर्णिमा और वट पूर्णिमा की सरल पूजा विधि, जानें ज्येष्ठ पूर्णिमा के आसान उपाय

वट पूर्णिमा व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, महासती सावित्री ने अपने विवेक और वाक्चातुर्य से मृत्यु के देवता भगवान यम को अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाने पर विवश कर दिया था। इसीलिए विवाहित स्त्रियां अपने पति की प्रसन्नता और दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत का पालन करती हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें