2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhar Bhojshala: 28 साल बाद पहली बार नहीं चली लाठी, गूंजी सरस्वती वंदना और उठे इबादत के हाथ

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी का पूजन और जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 1998 के बाद पहली बार दोनों धार्मिक आयोजन सौहार्द के साथ पूरे हुए।

2 min read
Google source verification
Dhar Bhojshala

धार के भोजशाला–कमाल मौला परिसर में मां वाग्देवी का पूजन और जुमे की नमाज शांति, संयम और सौहार्द के साथ संपन्न हुई (Photo/ANI)

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला ने शुक्रवार को ऐसा दृश्य देखा, जो अब तक केवल कल्पना माना जाता था। वसंत पंचमी पर मां वाग्देवी का पूजन और जुमे की नमाज शांति, संयम और सौहार्द के साथ संपन्न हुई। सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक भोजशाला परिसर में हिंदू समाज का निर्बाध पूजन, अर्चना और हवन का क्रम चलता रहा, वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मुस्लिम समाज ने पृथक व्यवस्था के तहत जुमे की नमाज अदा की।

1998 के बाद यह पहला अवसर रहा, जब दोनों धार्मिक आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के पूर्ण हुए, भोजशाला परिसर सरस्वती वंदना और जयघोष से गंूजा तो नियत स्थान पर मुस्लिम पक्ष ने इबादत में हाथ उठा अमन की दुआ मांगी।

महाराजा भोज वसंतोत्सव समिति ने परंपरागत विधि से पूजन कियाा। सुबह 5.45 बजे समिति पदाधिकारियों ने मां वाग्देवी के चित्र के साथ भोजशाला में प्रवेश कर गर्भगृह में स्थापना की। इसके बाद यज्ञ प्रज्वलित किया गया, जिसमें दिनभर हजारों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। कड़ी जांच और नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था के बावजूद इस वर्ष दर्शनार्थियों की संख्या रिकॉर्ड रही। प्रशासनिक अनुमान, शाम तक करीब 17-18 हजार का आंकड़ा बता रहा है।

इससे पहले शोभायात्रा भी निकाली गई। मोतीबाग चौक पर आयोजित धर्मसभा में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक सिंह ने संबोधित किया।इस दौरान धार शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। ड्रोन से निगरानी, वज्र वाहनों की तैनाती और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल मौजूद रहे।

पुलिस ने तुरंत संभाली स्थिति

हालांकि नमाज को लेकर मुस्लिम समाज के एक पक्ष ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किए, जिससे गुलमोहर कॉलोनी में कुछ देर तनाव की स्थिति बनी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित स्थिति को नियंत्रित कर लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 15 से 17 लोगों ने सांकेतिक नमाज अदा की।

दोनों आयोजन शांतिपूर्वक हुए

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दोनों समुदायों के धार्मिक आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुए। जनता के सहयोग के लिए आभार।

Story Loader