
फोटो सोर्स: पत्रिका, पुलिस ने बचाई युवती की जान
देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में में आज पुलिस एक लड़की के लिए भगवान बन कर पहुंच गई और उसकी जान बचा ली। यह लड़की पुल से नदी में कूदने की कोशिश में थी लेकिन पुलिस अधिकारियों की नजर उस पर पड़ पर गई और वह फौरन हरकत में आकर स्थिति को किसी तरह सामान्य करने में लग गए।
बता दें कि इसी दौरान गश्त कर रहे सीओ संजय रेड्डी ने लड़की से बात कर उसे उलझाए रखे। इस दौरान लड़की को बचाने के लिए एक युवक पुल के पिलर पर कूदा। इस पर लड़की स्लिप होकर पिलर से नीचे लटकने लगी। यह देख पुलिसकर्मी भी कूदे। स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को ऊपर खींचा। लड़की को थाने लेकर आए और घरवालों को बुलाकर लड़की को उनके हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे CO सिटी संजय कुमार रेड्डी और इंस्पेक्टर अभिषेक यादव पुलिस टीम के साथ पुराना पटनवा पुल के आसपास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि पुल पर एक लड़की नदी में कूदने के लिए नीचे उतर रही है। CO ने यह दृश्य देख फौरन रेस्क्यू शुरू कर दिया। उन्होंने सबसे पहले लड़की को अपनी बातों में उलझाए रखा। इसी बीच, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे कूदने से ठीक पहले पकड़ लिया गया। डिप्रेशन में दिख रही लड़की किसी बात का भी जवाब नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने लड़की को थाने लाया और महिला सिपाहियों ने उससे बात की।
लड़की जब होशोहवास में आ गई तो उसने अपना नाम हशमुन निशा बताया और कहा कि उसके पिता का नाम मुहम्मद्दीन हैं। वह देवरिया के बालपुर श्रीनगर की रहने वाली है। लड़की ने बताया कि वह अपनी चाची के साथ कहीं बाहर गई थी। रास्ता भटक जाने के बाद वह पुराना पटनवा पुल तक पहुंच गई। इसके बाद परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास करने लगी थी। पुलिस ने लड़की को डॉक्टरी जांच के बाद उसके घरवालों के हवाले कर दिया। अपनी बेटी को सुरक्षित देखकर मां और परिवारवालों ने CO संजय कुमार रेड्डी, थाना प्रभारी अभिषेक यादव और पूरी पुलिस टीम का बहुत आभार जताया।
Published on:
05 Nov 2025 01:06 am
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग

