6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया, Jun 06, 2026

वो बिहार का ‘नटवरलाल’ है…खान सर के चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप

Khan Sir controversy : पटना वाले खान सर पर उनके सगे चाचा इमरान खान ने लगाए बेहद गंभीर आरोप, उन्होंने कान सर को 'नटवरलाल' बताया। देवरिया के पैतृक गांव में जमीन विवाद और कोचिंग सेंटर्स के बीच चल रहे विवाद की उन्होंने पोल-पट्टी खोल दी।

Khan Sir

खान सर के चाचा ने खोली पोल पट्टी, बताया साजिश वाला आदमी, PC- ANI

देवरिया : पटना वाले खान सर को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला फायरिंग से जुड़ा हुआ है। खान सर की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। उनके दोनों गार्ड पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पटना में खान सर के समर्थकों और छात्रों का हुजूम उनकी कोचिंग के बाहर डेरा जमाए बैठा है। खान सर के चाचा ने एक निजी चैनल से बात करते हुए उनके ऊपर कई गंभीर लगाए।

खान सर का गांव यूपी के देवरिया में पड़ता है। वह मूलरूप से यहीं के निवासी हैं। खान सर की यहीं पर कोठी भी है। खान सर परिजन यहीं रहते हैं। खान सर के रिश्ते के चाचा इमरान खान ने बताया कि वह नटवरलाल टाइप का आदमी है। वह अपनी महत्वकांक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है। वह दूसरे कोचिंग सेंटर्स को ख्तम करना चाहता है।

खान सर के चाचा इमरान खान ने आगे कहा कि, हमारा और उनका पुराना विवाद पैतृक घर को लेकर चल रहा है। खान सर और उनका परिवार दीवानी कोर्ट में मामला हार चुके हैं। लेकिन, अब हाईकोर्ट में केस चल रहा है। खान सर के चाचा आगे कहते हैं कि, यह सिर्फ दिखाने के लिए समाज का रहनुमा बना हुआ है, जबकि ऐसा है नहीं। हाथी के खाने के दांत और होते हैं और दिखाने के और होते हैं। वह खुद को ऊंचा दिखाने के लिए कुछ भी कर सकता है…ये नटवर लाल है और बहुत ही साजिश वाला आदमी है।

खान सर के गांव वालों का कहना है अब परिवार बहुत घमंडी हो गया

खान सर के गांव के लोगों ने बताया कि पहले यह परिवार बहुत ही साधारण हुआ करता था। लेकिन सोहरत और पैसा आते ही यह परिवार घमंडी हो गया। डोम डीह मुहल्ले के सभासद आदित्य सिंह ने बताया कि एक बार खान सर के घर के बाहर नाली निर्माण का काम हो रहा था। यह काम नगर पंचायत के द्वारा कराया जा रहा था। उनकी एक फोन पर तमाम प्रशासनिक टीम नाला निर्माण रोकने को पहुंच गई।

खान सर के गांव के ही एक ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने हमारे मोहल्ले में जमीन खरीदी थी, जिसके रास्ते को लेकर अब तक विवाद चल रहा है। वह लगातार धमकियां दे रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें