2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया में एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर को लगी गोली…दो साथी मौके से फरार

देवरिया में गुरुवार तड़के तीन बजे देवरिया शहर में मजार के समीप पशु तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पशु तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक तस्कर के पैर में लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, deoria

फोटो सोर्स: पत्रिका, देवरिया में एनकाउंटर

देवरिया में पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल हो गया जबकि दो अन्य फरार हो गए हैं। घायल तस्कर की पहचान गोरखपुर निवासी किशन यादव पुत्र रामरेखा यादव के रूप में हुई है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घेरेबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरवा चौराहे के पास हुई। पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी उन्होंने एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देखकर पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल हो गया।

इन चीजों की हुई बरामदगी, फरार बदमाशों की तलाश जारी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक पिकअप वाहन और 7 गोवंश बरामद किए हैं। पिकअप में गौवंश बरामद हुए , मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किए। फरार तस्करों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घायल तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग