28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार में दगा बर्दास्त नहीं…प्रेमिका ने नोंचा प्रेमी का मुंह, खोजते हुए पहुंची होटल… देखते ही पारा हुआ हाई

देवरिया में प्रेमी ने दगा दिया तो ढूंढते-ढूंढते प्रेमिका होटल पर पहुंच गई और प्रेमी को पाते ही चेहरा हाथ के उंगलियों के नाखून से नोच लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, deoria

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, प्रेमिका ने नोचा प्रेमी का मुंह

देवरिया में एक युवती का अनोखा कारनामा सामने आया है, काफी दिनों से उसका प्रेमी उससे मिल नहीं रहा था इस पर उसे शक हुआ और वह किसी से सूचना मिलने पर उस होटल पर पहुंच गई जहां प्रेमी बैठा था, फिर क्या था शुरू हो गया हाई वोल्टेज ड्रामा। तमाशा देखने भारी भीड़ जुट गई इस बीच कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों की अलग अलग कर वहां से भगाया।

होटल में मिला प्रेमी, गुस्से में आकर प्रेमिका ने अपने नाखूनों से मुंह नोचा

जानकारी के मुताबिक देवरिया के लार रोड-लार राष्ट्रीय रामजानकी राजमार्ग 227 A पर भरौली गांव के सामने एक होटल पर लार थाना अंतर्गत देवसिया गांव का एक युवक भोजन कर रहा था।

उसी समय लार के ही मेहरौनाघाट के समीप मायापुर गांव की एक युवती साइकिल से पहुंच गई, होटल में प्रेमी को देखते ही वह आग बबूला हो गई और दोनों हाथों के उंगलियों के नाखून से चेहरा को नोच डाला।

देखते-देखते लोग इकट्ठा हो गये। प्रेमिका का आरोप था कि प्रेमी अब उसको छोड़ कर किसी दूसरे लड़की से प्यार कर रहा है। वहीं, मौजूद लोगों में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को डांट फटकार कर वहां से भगाया।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग