29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देहरादून, May 29, 2026

बकरीद पर जमकर कटा बवाल! सिपाही की नाक की हड्डी टूटी, होमगार्ड की वर्दी फाड़ी, रुड़की में जमकर चले लाठी-डंडे

Chaos Between Two Parties Bakrid 2026: बकरीद पर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान सिपाही की नाक की हड्डी टूट गई। जानिए पूरा मामला क्या है?

violent riot erupted on bakrid 2026 constable suffered broken nose roorkee news

बकरीद पर जमकर कटा बवाल! फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Chaos Between Two Parties Bakrid 2026: उत्तराखंडकेहरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में ईद-उल-अजहा के मौके पर कुर्बानी के अवशेष हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

अवशेष हटाने की बात पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक ईदकी नमाज और कुर्बानी की रस्म पूरी होने के बाद गांव के एक रास्ते पर कुर्बानी के अवशेष पड़े हुए थे। दूसरे पक्ष की ओर से इन्हें हटाने की बात कही गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

कहासुनी से मारपीट तक पहुंचा मामला

शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद हिंसक हो गया। दोनों ओर से लोगों ने लाठी-डंडे उठा लिए और एक-दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी भी बने निशाना

घटना की सूचना मिलने पर लखनौता पुलिस चौकी की चेतक मोबाइल टीम मौके पर पहुंची। टीम में तैनात कांस्टेबल हरेंद्र कुमार और होमगार्ड चुन्नीलाल झगड़ा शांत कराने की कोशिश करने लगे।

कांस्टेबल की नाक की हड्डी टूटी

आरोप है कि उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान कांस्टेबल हरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी नाक की हड्डी टूट गई। वहीं होमगार्ड चुन्नीलाल की वर्दी भी फाड़ दी गई।

पांच लोग घायल, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में घायल कांस्टेबल हरेंद्र कुमार के अलावा शौकीन, सरफराज, शमा परवीन और दानिश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया।

दो लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

CO ने दी जानकारी

मंगलौर क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि झगड़ा शांत कराने के दौरान एक कांस्टेबल घायल हुआ है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था कायम है।

पुलिस जुटी जांच में, आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें