17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : कल से  दो दिन बारिश का अलर्ट,  पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

Western Disturbance Active : मौसम कल फिर से करवट बदल सकता है। आईएमडी ने कल और परसों विभिन्न जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार कल और परसों दो दिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पड़ने की भी संभावना रहेगी। बारिश-बर्फबारी से ठंड में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी के आसार हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Due to the activation of a new western disturbance, a forecast of rain and snowfall has been issued in Uttarakhand on February 18 and 19

उत्तराखंड में कल से मौसम करवट बदल सकता है

Western Disturbance Active : मौसम अलग ही मिजाज दिखा रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। राज्य के मैदानी इलाकों में अब वसंत चढ़ने लगा है। इसके कारण पारा भी लगातार ऊपर जा रहा है। देहरादून में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री, पंतनगर में 9.6, मुक्तेश्वर में 5.5 जबकि टिहरी में 5.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। आईएमडी के अनुसार आज समूचे राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कुछ इलाकों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक कल यानी 18 फरवरी से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। साथ ही राज्य में 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर कल बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं। 19 फरवरी भी चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही 33 सौ मीटर ऊंचाई वाले स्थानों तक बर्फबारी भी हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक अगले एक-दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोत्तरी की भी संभावना है।

23 फरवरी से फिर बारिश

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 20, 21 और 22 फरवरी को समूचे राज्य में मौसम शुष्क रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक एक नया पश्चिमी  विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 23 फरवरी से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। बारिश-बर्फबारी के कारण खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।