4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के लिए एक माह पहले ही पैक हो गईं लंबी दूरी की ट्रेनें, मार्च पहले हफ्ते की बुकिंग सेवा बंद

Railway Booking : होली से एक माह पहले ही लंबी दूरी की सभी रेलगाड़ियों की बुकिंग फुल हो चुकी है। इसी के देखते हुए रेलवे ने मार्च पहले सप्ताह के लिए बुकिंग सेवा भी अब बंद कर दी है। अपनों संग होली मनाने की तैयारियों में जुटे यात्रियों को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। अब यात्रियों को ट्रेनों में सीट मिल पाना मुश्किल हो गया है।

2 min read
Google source verification
Bookings for long-distance trains are already full a month before Holi

होली से एक माह पहले ही देहरादून से लंबी दूरी की रेलगाड़ियों की बुकिंग फुल हो चुकी है

Railway Booking : होली पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। परिवार के साथ होली मनाने की तैयारियों में जुटे लोगों को रेलवे ने झटका दिया है। देहरादून से चलने वाली लंबी दूरी की सभी रेलगाड़ियों की बुकिंग मार्च पहले हफ्ते के लिए फुल हो चुकी हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के स्लीपर कोच में मार्च के पहले हफ्ते के लिए बुकिंग पूरी तरह बंद हो चुकी है। वाराणसी, हावड़ा और गोरखपुर जाने वाले रूटों पर इतनी मारामारी है कि न केवल स्लीपर, बल्कि सभी एसी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। साप्ताहिक राप्तीगंगा एक्सप्रेस में तो फरवरी के आखिरी सप्ताह से ही पैर रखने की जगह नहीं है। यात्रियों की उम्मीदें ‘होली स्पेशल’ ट्रेनों पर हैं। यदि रेलवे होली स्पेशल ट्रेनें चलाता है तो यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है। ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए अब यात्रियों को ‘होली स्पेशल’ ट्रेनें चलने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से हर साल होली पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाती हैं। यात्री विशेष ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे हैं, ताकि घर जाना आसान हो सके।

राप्तीगंगा एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग

देहरादून-गोरखपुर के बीच राप्तीगंगा एक्सप्रेस सप्ताह में शनिवार को चलती है। होली से पहले 21 औ 28 फरवरी को स्लीपर कोच में बुकिंग बंद हो चुकी है। एसी-3 टियर, एसी-2 टियर व फर्स्ट क्लास श्रेणी में वेटिंग चल रही है।देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 1 मार्च के लिए बुकिंग बंद हो गई है। 2 और 3 मार्च को भी वेटिंग चल रही है। एसी-3 इकोनॉमी, एसी-3 टियर और एसी-2 टियर में भी 1 मार्च के आसपास भारी वेटिंग है, हालांकि 3 मार्च के बाद कुछ सीटें उपलब्ध हैं। वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 1 से 3 मार्च तक बुकिंग बंद है और बाकी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट है।

उपासना के स्लीपर क्लास में बुकिंग बंद

देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस की स्लीपर क्लास में 1 और 2 मार्च को बुकिंग बंद हो चुकी है। 3 मार्च को लंबी वेटिंग है। एसी-3 इकोनॉमी, एसी-3 टियर, एसी-2 टियर और फर्स्ट क्लास श्रेणी में भी वेटिंग है। राहत की बात यह है कि देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों में होली के आसपास पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, देहरादून से लखनऊ के बीच चलने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में भी फिलहाल सीटें उपलब्ध हैं।