28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवप्रयाग में 17 वर्षीय छात्रा अलकनंदा में लापता, सर्च जारी

देवप्रयाग में 17 वर्षीय छात्रा अलकनंदा नदी में लापता, परिजनों से कहासुनी के बाद घर से निकली थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन जारी।

less than 1 minute read
Google source verification
तालाब में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, ईंट बंधा मिला शरीर... हत्या की आशंका पर जांच शुरू(photo-patrika)

पौड़ी/टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा के अलकनंदा नदी में लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंडोलाखाल पट्टी के एक गांव की रहने वाली छात्रा की बुधवार सुबह परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। परिजन उसे तलाश ही रहे थे कि बाद में उसके देवप्रयाग पहुंचने की सूचना मिली। बताया जाता है कि वह करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर संगम क्षेत्र के पास स्थित टोडेश्वर पुल तक पहुंची थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा को पुल पर खड़े देखा गया था। कुछ ही देर बाद वह अचानक अलकनंदा नदी में गिरती नजर आई। लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश भी की, लेकिन नदी की तेज धारा और दूरी अधिक होने के कारण समय रहते उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गई और आंखों से ओझल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने नदी में सघन तलाश अभियान शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि छात्रा 12वीं कक्षा की छात्रा थी और पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है तथा आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।