1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस हाईवे पर टला भीषण हादसा, 17.5 टन गैस से भरे टैंकर का वाॅल्व लीक, जयपुर से बुलाई टीम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाई बस स्टैंड के पास गैस से भरे टैंकर में रिसाव की सूचना से देर रात अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन की सतर्कता और जयपुर से बुलाई गई तकनीकी टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Rakesh Mishra

Mar 01, 2026

tanker leak, tanker leak in Dausa, tanker leak in Rajasthan, gas tanker leak, gas tanker leak in Dausa, Dausa news, Rajasthan news, टैंकर में रिसाव, टैंकर में रिसाव इन दौसा, टैंकर में रिसाव इन राजस्थान, गैस टैंकर में रिसाव, दौसा में गैस टैंकर में रिसाव, दौसा न्यूज, राजस्थान न्यूज

टीम मरम्मत करती हुई। फोटो- पत्रिका

दुब्बी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाई बस स्टैंड के समीप गैस से भरे टैंकर में रिसाव की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुजरात से गैस लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा टैंकर कालाखोह के पास किसी अज्ञात वाहन से साइड टकरा गया, जिससे रोटो गेज वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और गैस रिसने लगी। घटना बीती रात करीब साढ़े दस बजे की है। चालक को रिसाव की जानकारी नहीं थी, लेकिन एक वाहन चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

खेत में खड़ा कराया टैंकर

सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। सिकंदरा पुलिस ने टोल प्लाजा से पहले टैंकर को रुकवाकर हाईवे से करीब 300 मीटर दूर कैले देवनारायण मंदिर के पास एक खेत में खड़ा कराया। उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, नायब तहसीलदार डोण्ढीराम मीना, थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात की गईं।

जयपुर से बुलाई टीम

टैंकर में करीब साढ़े 17 टन गैस भरी थी। चालक के प्रयास विफल रहने पर जयपुर से सेफ्टी टेक्निकल टीम बुलाई गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर वाल्व को सुरक्षित बंद किया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। इसके बाद टैंकर को सुरक्षा के साथ जयपुर स्थित आईओसी प्लांट ले जाकर गैस खाली कराई गई। सेफ्टी अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन से टकराने के कारण वाल्व में लीकेज हुआ था, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।