29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा, Feb 06, 2026

दौसा की तनिका व याना का क्रिकेट टीम में चयन 

आरसीए की ओर से लगने वाले अंडर 23 महिला कैम्प के लिए दौसा से महिला खिलाड़ी तानिका शर्मा और याना वर्मा का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृज किशोर उपाध्याय व अध्यक्ष शोभना गुर्जर ने बताया कि अंडर -23 महिला चैलेंजर प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित की गईं जिसमें 3 मैच करवाए […]

dausa news

दौसा की तनिका व याना

आरसीए की ओर से लगने वाले अंडर 23 महिला कैम्प के लिए दौसा से महिला खिलाड़ी तानिका शर्मा और याना वर्मा का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृज किशोर उपाध्याय व अध्यक्ष शोभना गुर्जर ने बताया कि अंडर -23 महिला चैलेंजर प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित की गईं जिसमें 3 मैच करवाए गए। उन मैचों की परफॉर्मेंस को देखते हुए पूरे राजस्थान से 30 महिला खिलाडि़यों का कैंप में चयन किया गया है। जिसमें दौसा से तनिका शर्मा और याना वर्मा का चयन किया है ।

नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली

तानिका को चैलेंजर प्रतियोगिता में 3 में से 2 मुकाबलों में खिलाया जिसमें पहले मैच में नाबाद 35 रन बनाए और दूसरे मुकाबले में नाबाद 103 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा याना ने टीम डी की कप्तानी करते हुए 3 मैच में 44 रन बनाए और 1 विकेट लिया । उपाध्याय ने बताया कि 08 फरवरी से से यह कैम्प आरसीए अकादमी पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजस्थान के सभी जिलों से 30 खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया जाएगा। फिर राजस्थान की अंडर 23 महिला टीम बनाई जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें