29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा, May 26, 2026

Rajasthan Crime: सोती हुई 10 साल की बच्ची को उठा ले गया युवक, खेत में किया बलात्कार

Rajasthan Crime: दौसा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। घर के कमरे में सो रही 10 वर्षीय बालिका को एक अज्ञात युवक उठाकर खेतों में ले गया। चाकू की नोक पर उसे डरा-धमकाकर बलात्कार कर फरार हो गया।

Dausa Crime

जांच करते पुलिस अधिकारी (फोटो-पत्रिका)

राजस्थान के दौसा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। घर के कमरे में सो रही 10 वर्षीय बालिका को अज्ञात युवक उठाकर खेतों में ले गया, जहां चाकू की नोक पर डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची किसी तरह रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। वारदात के बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार पीड़िता के घर के पास सोमवार रात शादी समारोह होने से बारात आई हुई थी। परिवार के लोग पड़ोस में शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और कमरे में सो रही बालिका को उठाकर खेतों में ले गया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और आवाज निकालने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

घटनास्थल से मिला दुपट्टा

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रात में ही खेतों की ओर दौड़े और आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान घटनास्थल के पास बच्ची का दुपट्टा और एक साइकिल की चैन मिली। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। वहीं वारदात की खबर लगते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

एसपी मौके पर पहुंचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार सुबह एसपी पीयूष दीक्षित, एडिशनल एसपी शंकरलाल मीणा, एडिशनल एसपी योगेंद्र फौजदार, सीओ धर्मराज चौधरी और एसएचओ अशोक कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बलात्कार व पोस्को सहित अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है-

पुलिस आस-पास के गांवों में संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाने के साथ घटनास्थल के निकट सक्रिय मोबाइल नंबरों की लोकेशन खंगाल रही है। पीड़िता की हालत सामान्य है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

  • योगेंद्र फौजदार, एएसपी एवं जांच अधिकारी दौसा
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें