30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा, Mar 13, 2026

दौसा की शिक्षक कॉलोनी से रात को कार चोरी

Dausa News: शहर में गुप्तेश्वर मार्ग पर शिक्षक कॉलोनी में दूध भंडार के निकट से बुधवार देर रात आए दो आरोपी एक कार चुरा ले गए। आरोपी बाइक पर बैठकर आए थे।

dausa news

कार के निकट नजर आते दो संदिग्ध।

शहर में गुप्तेश्वर मार्ग पर शिक्षक कॉलोनी में दूध भंडार के निकट से बुधवार देर रात आए दो आरोपी एक कार चुरा ले गए। आरोपी बाइक पर बैठकर आए थे। पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। दो जने एक बाइक पर बैठकर आते हैं। इनमें एक बाइक से नीचे उतरता है। दूसरा बाइक को स्टार्ट किए ही खड़ा रहता है।

दूसरा चारों तरफ देखता है, फिर वहां खड़ी कार को चुरा ले जाता है। घटना से ऐसा लग रहा है कि आरोपियों ने पहले वहां रैकी की है। इस जगह अन्य कार भी खड़ी रहती हैं। एक आरोपी ने नकाब लगा रखा है, जबकि दूसरे ने हेलमेट।

ऐसे में चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे। इस संबंध में सीताराम पांचाल ने रिपोर्ट दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों व अन्य तकनीकी आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना रात दो से तड़के चार बजे के बीच की है।

बिना नम्बर की घूम रही बाइक

दौसा जिले में बीस प्रतिशत बाइक बिना नम्बरों के घूम रही है। किसी ने नम्बर की जगह नाम लिखवा रखे हैं तो किसी ने नम्बर प्लेट ही बदला रखी है, लेकिन पुलिस इनके खिलाफ ठोस व नियमित कार्रवाई नहीं कर रही। दो -चार दिन अभियान चलाकर खानापूर्ति की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें