30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दतिया, Apr 07, 2026

पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती केस की सुनवाई टली, 15 अप्रैल मिली नई तारीख

MP News: दिल्ली हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर 15 अप्रैल को न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

rajendra bharti

rajendra bharti case hearing delhi high court april 15

MP News: मध्यप्रदेश के दतिया से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजेन्द्र भारती केस की सुनवाई आगे बढ़ गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तारीख तय की है और राज्य सरकार व शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई पर 15 अप्रैल को कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि राजेन्द्र भारती मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक थे और बीते दिनों सहकारिता बैंक भ्रष्टाचार मामले में उन्हें एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद राजेन्द्र भारती की विधानसभा की सदस्यता शून्य घोषित की गई है ।

एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाई है तीन साल की सजा

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजेन्द्र भारती को सहकारिता बैंक घोटाले में दोषी मानते हुए बीते दिनों एमपी एमएलए कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट से सजा होने के कुछ घंटों बाद ही मध्यप्रदेश विधानसभा के सचिवालय ने राजेन्द्र भारती की सदस्यता शून्य घोषित कर दी थी जिसके कारण प्रदेश में सियासी माहौल गर्माया हुआ है। कांग्रेस नेता राजेन्द्र भारती ने इसी मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिल्ली हाईकोर्ट में 15 अप्रैल को अगली सुनवाई होनी है और जानकारों का मानना है कि हाईकोर्ट के फैसले पर ही राजेन्द्र भारती की विधानसभा की सदस्यता की उम्मीदें टिकी हुई हैं।

क्या है सहकारिता बैंक घोटाला ?

राजेन्द्र भारती पर आरोप है कि वो करीब 25 साल पहले दतिया में जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष थे। आरोप है कि उन्होंने बैंक लिपिक के साथ मिलकर 10 लाख रुपए की एफडी में हेरफेर किया था। एफडी की अवधि और दस्तावेजों में बदलाव कर वो तय समय से अधिक समय तक ऊंची ब्याज दर पर पैसा निकालते रहे थे। इसी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने राजेंद्र भारती को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी के तहत आपराधिक साजिश, 420 धोखाधड़ी, 467, 468 जालसाजी और 471 जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करने के तहत दोषी ठहराया है और तीन साल की सजा के साथ जुर्माना लगाया है। इसी मामले में सह-आरोपी बैंक लिपिक रघुवीर प्रजापति को भी दोषी माना गया है।

नरोत्तम मिश्रा को हराया था चुनाव

बता दें कि राजेन्द्र भारती मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट से साल 2023 में हुए चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे। राजेन्द्र भारती ने चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से शिकस्त दी थी। तब राजेन्द्र भारती को 88 हजार 9 सौ 77 और नरोत्तम मिश्रा को 81 हजार 2 सौ 35 वोट मिले थे ।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें