7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम बदलते ही बैलाडिला में दिखा प्रकृति का दुर्लभ दृश्य, सैकड़ों चमगादड़ एक साथ उड़ते नजर आए

Bastar Weather Change: छत्तीसगढ़ के बैलाडिला लौह नगरी क्षेत्र में मौसम परिवर्तन के साथ सैकड़ों चमगादड़ एक साथ आसमान में उड़ते नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
बड़ी तादाद में पहुंचे चमगादड़ (photo source- Patrika)

बड़ी तादाद में पहुंचे चमगादड़ (photo source- Patrika)

Bastar Weather Change: बैलाडिला लौह नगरी क्षेत्र में इन दिनों मौसम के बदलाव के साथ प्रकृति का एक अनोखा और दुर्लभ दृश्य देखने को मिल रहा है। शाम ढलते ही सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ एक साथ आसमान में उड़ान भरते हुए गोल-गोल चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य स्थानीय नागरिकों के लिए कौतूहल व चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bastar Weather Change: अद्भुत और अनोखे रूप के दर्शन करा रहा

स्थानीय लोगों के अनुसार सूर्यास्त के समय अचानक पहाडिय़ों और आसपास के जंगलों की दिशा से बड़ी संख्या में चमगादड़ निकलकर पूरे क्षेत्र के आसमान में मंडराने लगते हैं। किरंदुल-बैलाडीला क्षेत्र में पहले कभी इतनी बड़ी तादाद में चमगादड़ों को एक साथ उड़ते हुए नहीं देखा गया था, जिससे लोग इस नजारे को आश्चर्य और जिज्ञासा के साथ देख रहे हैं।

फिलहाल बैलाडीला लौह नगरी के आसमान में शाम के समय दिखाई देने वाला चमगादड़ों का यह सामूहिक उड़ान दृश्य लोगों को प्रकृति के एक अद्भुत और अनोखे रूप के दर्शन करा रहा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bastar Weather Change: मौसम परिवर्तन का दिख रहा प्रभाव

जानकारों का मानना है कि हाल के दिनों में मौसम में आए बदलाव, तापमान में गिरावट और कीट-पतंगों की संख्या में वृद्धि के कारण चमगादड़ों की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। चमगादड़ रात्रिचर जीव होते हैं और मच्छरों सहित अन्य कीटों का भक्षण कर पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।