23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हम दोनों की शादी कराओ…’ जब बात नहीं बनी तो लड़का-लड़की ने खाया जहर

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

दमोह

image

Himanshu Singh

Jan 11, 2026

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुम्हारी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के मामले में लड़का-लड़की ने जहर खा लिया। लड़के की मौत हो गई। वहीं, नाबालिग लड़की को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग से वर्ग से हैं। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह नौ बजे कुम्हारी थाना क्षेत्र की पन्ना जिले की बॉर्डर पर स्थित गुदरी टेक पर एक लड़का-लड़की को संदिग्ध परिस्थिति में वन विभाग के कर्मचारियों ने बरामद किया था। साथ ही दोनों को पुलिस थाने कुम्हारी लेकर पहुंचे थे। दोनों गुमशुम हालात में थे। थाने पहुंचने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को जानकारी दी।

इस दौरान दोनों की हालत बिगडऩे लगी। तब पता चला कि दोनों ने कुछ जहरीला पदार्थ खाया है। इसके बाद दोनों को गंभीर हाल में पुलिस द्वारा ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने लड़के को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि लड़की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी कुम्हारी बृजेश पांडे ने बताया कि दोनों ने पहले से कुछ खाया हुआ था। वन कर्मियों के अनुसार ये जीने-मरने की बातें कर रहे थे। ऐसे में दोनों को थाने पहुंचाया था। परिजनों के अनुसार उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं थी, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। जांच के बाद ही पूरे प्रकरण का मुख्य कारण सामने आएगा।